सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे-Subah Khali Pet Papita Khane Ke Fayde

सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फलों में वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। फलों में भी पपीता (Papaya) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर सुबह खाली पेट पपीता का सेवन किया जाए, तो यह और लाभदायक साबित होता है। पपीता में उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो पेट के लिए फायदेमंद साबित होता है। साथ ही पपीता में विटामिन ए, विटामिन सी, नियासिन, मैग्नीशियम, कैरोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम और कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। जानिए सुबह खाली पेट पपीता खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे (Subah Khali Pet Papita Khane Ke Fayde In Hindi)

पेट के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट पपीता का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीता में फाइबर मौजूद होता है। जिसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत (Digestion) होता है। साथ ही सुबह खाली पेट पपीता खाने से कब्ज और एसिडिटी की शिकायत से भी छुटकारा मिल जाता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

पपीता में विटामिन ई मौजूद होता है। जो आंखों के लिए काफी जरूरी माना जाता है। इसलिए अगर कोई सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करता है, तो इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही आंखों में जलन और दर्द की शिकायत से भी छुटकारा मिल जाता है।

लिवर के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट पपीता का सेवन लिवर (Liver) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करता है, तो इससे लिवर मजबूत होता है। जिससे लिवर संबंधी बीमारियां भी नहीं होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

पपीता में कई ऐसे विटामिन्स पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करने से त्वचा पर ग्लो आता है। साथ ही झुर्रियों की शिकायत से भी छुटकारा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है कम

पपीता में फाइबर, पोटैशियम और एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर तेजी से कम होता है। जिससे स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

वजन होता है कम

पपीता में कैलोरी (Calorie) की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए इसके सेवन से वजन आसानी से कम होता है। अगर कोई रोजाना सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करता है, तो इससे वजन आसानी से कम किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now