सुबह खाली पेट पिस्ता खाने के फायदे-Subah Khali Pet Pista Khane Ke Fayde

सुबह खाली पेट पिस्ता खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट पिस्ता खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पिस्ता (Pista) खाना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट पिस्ता का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। खाली पेट पिस्ता खाने से न सिर्फ शारीरिक लाभ होता है, बल्कि इससे मानसिक कमजोरी भी दूर होती है। पिस्ता में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। पिस्ता में फाइबर, कार्बोहाइड्रेड, एमिनो एसिड, फैट, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, मैगनीज़ कैल्शियम, थियामिन, विटामिन ए, विटामिन ई जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। जानिए सुबह खाली पेट पिस्ता खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सुबह खाली पेट पिस्ता खाने के फायदे (Subah Khali Pet Pista Khane Ke Fayde In Hindi)

आंखों के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट पिस्ता खाना आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में विटामिन ए की मात्रा पाई जाती है। जो आंखों की रोशनी (Eyesight) को बढ़ाती है। साथ ही आंख स्वस्थ भी रहते हैं। इसके लिए रात में ही पिस्ता को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए। फिर सुबह खाली पेट उसका सेवन कर लेना चाहिए।

हड्डियां होती हैं मजबूत

सुबह खाली पेट पिस्ता का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की काफी मात्रा पाई जाती है। जो हड्डियों को मजबूत करने के लिए बहुत जरूरी होती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 3-4 पिस्ता का सेवन करना चाहिए।

याददाश्त होती है तेज

पिस्ता का सेवन दिमाग की शक्ति को बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे याददाश्त (Memory) तेजी होती है। इसके लिए रोजाना रात को ही 4-5 पिस्ता को भिगोकर रख देना चाहिए। फिर सुबह खाली पेट उसका सेवन कर लेना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए पिस्ता का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमे ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो गर्भवती महिला ओर शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

पिस्ता का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) यानि शरीर में खून के कमी की शिकायत भी दूर होती है। क्योंकि पिस्ता में आयरन मौजूद होता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए अगर किसी को एनीमिया की शिकायत हो, तो उसे सुबह खाली पेट पिस्ता का सेवन करना चाहिए।

स्किन के लिए फायदेमंद

पिस्ता न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है, बल्कि इसके सेवन से स्किन (Skin) भी स्वस्थ रहती है। क्योंकि पिस्ता में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सुबह खाली पेट पिस्ता का सेवन करने से स्किन पर ग्लो आता है। साथ ही स्किन संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

सुबह खाली पेट पिस्ता का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे किसी भी बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट 4-5 पिस्ता का सेवन करना चाहिए।

खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा होती है कम

पिस्ता का सेवन करने से हार्ट मजबूत होता है। क्योंकि पिस्ता पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का लेवल बढ़ता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava