सुबह नाश्ते में इन चीजों को खाने से मिलते हैं जबरदस्त लाभ-Subah Naste Me In Chizo Ko Khane Se Milte Hai Fyade

सुबह नाश्ते में इन चीजों को खाने से मिलते हैं जबरदस्त लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह नाश्ते में इन चीजों को खाने से मिलते हैं जबरदस्त लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए नाश्ता (Breakfast) करना बहुत जरूरी होता है। रोजाना नियमित रूप से नाश्ता करने से कई बामारियां दूर होती है। साथ ही सुबह में समय पर नाश्ता करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। जिससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है। लेकिन इसके लिए कुछ हेल्दी नाश्ते का सेवन करना चाहिए। हेल्दी नाश्ता का सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। जानिए सुबह के नाश्ते में किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

सुबह नाश्ते में इन चीजों को खाने से मिलते हैं जबरदस्त लाभ (Subah Naste Me In Chizo Ko Khane Se Milte Hai Fyade)

ओट्स का करना चाहिए सेवन

सुबह के नाश्ते में ओट्स (Oats) सबसे हेल्दी नाश्ता माना जाता है। ओट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ओट्स में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। जो कई बीमारियां में लाभदायक साबित होता है। ओट्स खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

दलिया का करना चाहिए सेवन

दलिया (Dalia) का सेवन भी सुबह के नाश्ते में काफी फायदेमंद माना जाता है। दलिया में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सुबह के नाश्ते में दलिया का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। जिससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती है। दलिया में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।

ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन

सुबह के नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। ड्राई फ्रूट्स में आप बादाम, किशमिश, छुहारे, खजूर, अंजीर और अखरोट का सेवन कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है।

पीनट बटर और ब्राउन ब्रेड

सुबह के नाश्ते में पीनट बटर और ब्राउन ब्रेड (Peanut Butter and Brown Bread) खाना काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसको खाने से कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही आपके शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

फलों का करना चाहिए सेवन

सुबह नाश्ते में फलों (Fruits) का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। फलों में वह सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। सुबह नाश्ते में फल का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava