सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय

सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय (sportskeeda Hindi)
सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय (sportskeeda Hindi)

जब किसी व्यक्ति का खानपान और लाइफस्टाइल की आदतें खराब होती है, तो इसकी वजह से लोगों को तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खराब खानपान का असर पाचन क्रिया पर पड़ता है, इसकी वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम है। इसके साथ ही इसकी वजह से गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जानते हैं सुबह उठते ही पेट साफ करने के उपाय ।

youtube-cover

सुबह उठते ही पेट साफ होने के उपाय : Subah Uthte Hi Pet Saaf Hone Ke Upay In Hindi

सेब का सिरका का इस्तेमाल -

पेट साफ करने के लिए सेब का सिरका बहुत फायदेमंद होता है। अगर सुबह आपका पेट जल्दी साफ नहीं हो पाता है, तो आप सेब के सिरके का उपयोग (Pet Kaise Saaf Kare) कर सकते हैं। इसके उपयोग के लिए आप सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 2 चम्मच सेब का सिरका मिला लें। अब इस पानी को पिएं, इससे 5 मिनट के भीतर ही आपका पेट पूरी तरह से साफ हो जाएगा। इसके साथ ही इससे डाइजेशन भी अच्छा होता है।

नींबू पानी का सेवन करें -

सुबह पेट साफ करने के लिए आप नींबू पानी पी सकते हैं। ऐसे में पेट साफ करने के लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें एक नींबू का रस निचोड़ लें और थोड़ा सा काला नमक मिला लें। अब इस पानी को सुबह खाली पेट धीरे-धीरे करके पिएं।

सौंफ और जीरा पानी का सेवन करें -

सौंफ और जीरा पानी पेट साफ करने का एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा हो सकता है। इसके लिए रात को एक गिलास पानी में सौंफ और जीरा भिगोकर रख दें। फिर सुबह इस पानी को उबाल लें और छानकर पी लें।

अंजीर का सेवन करें -

अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। अगर सुबह के समय आपका पेट साफ नहीं होता है, तो आप अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप रातभर अंजीर को गर्म पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। अंजीर खाने के तुरंत बाद ही आपका पेट अच्छे से साफ हो जाएगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications