डायबिटीज (diabetes) एक ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाए तो इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खाने-पीने और लाइफस्टाइल का बहुत ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस बीमारी में ज्यादा लंबे समय तक भूखे नहीं रहना होता। इसके अलावा मीठा बिल्कुल भी नहीं खाना होता है। अगर आपने जरा सी लापरवाही बरती तो शुगर लेवल बढ़ सकता है। जानते हैं शुगर को कंट्रोल (home remedies for diabetes) करने वाले घरेलू उपाय क्या हैं?
शुगर के लिए 5 घरेलू उपचार : Sugar Ke Liye 5 Gharelu Upchaar In Hindi
जामुन के बीज- शुगर के इलाज में जामुन के बीजों का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। इसके लिए जामुन की गुठलियों को सुखाकर पीस लें। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ चूर्ण का सेवन करें। इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।
अंजीर के पत्ते- अंजीर के पत्तों को खाली पेट चबाने या पानी में उबाल कर पीने से शुगर कंट्रोल रहता है। अंजीर के पत्तों में मधुमेह विरोधी गुण होते हैं, जिससे ब्लड शुगर का लेवल कम करने में मदद मिलती है।
मेथी- शुगर के रोगियों के लिए मेथी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मेथी के बीज खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। इसके सेवन के लिए एक चम्मच मेथी के बीज को रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रखना है। सुबह खाली पेट बीज समेत पानी को पी लें।
जैतून का तेल- जैतून के तेल का इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इससे ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल को कम करने में मदद मिलती है।
अंगूर के बीज- शुगर को कंट्रोल करने के लिए अंगूर के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इन बीजों में ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं। अंगूर के बीज में विटामिन ई, फ्लेवोनोइड्स, लिनोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो डायबिटीज के इलाज में प्रभावी होते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।