शुगर लेवल कम होने पर क्या खाना चाहिए : Sugar Level Kam Hone Par Kya Khana Chahiye

शुगर लेवल कम होने पर क्या खाना चाहिए (फोटो - sportskeeda hindi)
शुगर लेवल कम होने पर क्या खाना चाहिए (फोटो - sportskeeda hindi)

लो ब्लड शुगर, हाई ब्लड शुगर गंभीर परेशानी है। दरअसल, हमारा शरीर खाने को ग्लूकोज में बदल कर शरीर में एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है। पर जब शरीर में इसी ग्लूकोज की कमी हो जाती है तो, शरीर सही तरीके के काम नहीं कर पाता है जिसे हम लो ब्लड शुगर के लक्षण कहते हैं। जानते हैं लो ब्लड शुगर होने पर क्या खाना चाहिए।

शुगर लेवल कम होने पर क्या खाना चाहिए : Sugar Level Kam Hone Par Kya Khana Chahiye In Hindi

ग्लूकोज की गोलियां - लो ब्लड शुगर की समस्या महसूस हो आप ग्लूकोज की गोलियां खा सकते हैं। पर इसे खरीदते समय ध्यान दें कि ये कितने ग्राम की है। क्योंकि ब्लड शुगर को बैलेंस करने के लिए 15 से 20 ग्राम भी काफी है।

कैंडी खा सकते हैं - अगर किसी को लो ब्लड शुगर की समस्या है होता, तो ऐसे में ब्लड शुगर बढ़ाने के लिए 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए। फिर 15 मिनट के बाद अपने ब्लड शुगर लेवल को चेक करना चाहिए। कैंडीज में कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर पर बड़ा प्रभाव डालते हैं।

ताजे फल या ड्राई फ्रूट्स का सेवन - अगर आप ब्लड शुगर लेवल में अचानक आई गिरावट से बचना चाहते हैं तो इसके लिए ताजा फल खा सकते हैं या फिर ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। फल जैसे कि केला, अंगूर, सेब और संतरा खा सकते हैं। साथ ही आप ड्राई फ्रूट्स में दो बड़े चम्मच किशमिश खा सकते हैं, जिससे तुरंत ही ब्लड शुगर लेवल मैनेज हो जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan