हमारे आस पास कई अलग- अलग तरीके के मसाले पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन का आपके हृदय स्वास्थ्य (Heart Health), वजन प्रबंधन (Weight Management), ब्लड शुगर (Blood Sugar) और अन्य स्थितियों पर भी प्रभाव पड़ता है, जो आपके लिए किसी खतरे से कम नहीं है। अजवाइन (Ajwain) हमारे और आपके किचन की एक आम सामाग्री है, जिसका उपयोग तड़के और अन्यथा कई व्यंजनों में किया जाता है और इसके विभिन्न स्वास्थ्य लाभ होते हैं। जानते हैं शुगर में अजवाइन के क्या फायदे हैं।
शुगर में अजवाइन: जानें सेवन का तरीका और फायदे
अजवाइन में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अगर कोई शुगर का मरीज नियमित रूप से एक चम्मच नीम पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, अजवाइन के बीज और एक गिलास गर्म दूध से बने घोल का सेवन करने से रक्त शर्करा का प्रबंधन करने में मदद मिल सकती है।
वहीं अजवाइन के सेवन से वजन को नियंत्रण में रखने में भी मदद मिलती है जो कि शुगर के रोगियों के लिए महत्वपूर्ण है। अजवाइन के बीज के साथ आधा गिलास गर्म पानी पाचन को मजबूत रखने में मदद कर सकता है। ऐसा करने से कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर रख सकता है, जो वजन को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। मोटापा न केवल टाइप 2 डायबिटीज होने के आपके जोखिम को बढ़ा सकता है, बल्कि यह स्थिति को और भी खराब कर सकता है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।