शुगर में आंवला के 3 फायदे : Sugar Me Amla Ke 3 Fayde

शुगर में आंवला के फायदे (फोटो - boldysky)
शुगर में आंवला के फायदे (फोटो - boldysky)

सर्दियों के मौसम में बाजार में कई फल और सब्जियां ऐसी उपलब्ध होती हैं, जिन्हें सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आंवला भी ऐसा ही एक फल है। आंवले का अचार या मुरब्बा, न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि रोजाना इसका सेवन करने से आंखों और त्वचा के साथ अन्य अंगों की सेहत भी बेहतर बनी रहती है। डायबिटीज (diabetes) जैसे रोग में आंवले के जूस के सेवन की सलाह दी जाती हैं। आंवले में कई ऐसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं, जिनको सेहत के विशेष आवश्यक माना जाता है। सर्दियों के मौसम में रोजाना एक आंवले के सेवन की आदत हर किसी को बना लेनी चाहिए। यह छोटा सा दिखने वाला फल कैल्शियम, फाइबर और विटामिन-सी से भरपूर होता है। आइए जानते हैं शुगर में आंवला ( Amla Benefits In diabetes In Hindi ) के फायदे।

शुगर में आंवला के 3 फायदे : Sugar Me Amla Ke 3 Fayde In Hindi

पाचन के लिए - आंवले में क्रोमियम नामक खनिज पदार्थ होता है जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन में मदद करता है, इसके साथ ही शरीर ब्‍लड शुगर को ठीक रखने के लिए इंसुलिन के प्रति ज्‍यादा क्रियाशील बनता है। इसलिए रोजाना हर किसी को एक आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए।

एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर - आंवले के फल में कई एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं, जो कि खून में फ्री रेडिकल्‍स को खत्‍म करने में व्यक्ति के शरीर के लिए अत्‍यधिक आवश्‍यक होते हैं। फ्री रेडिकल्‍स वो असंतुलित अुण होते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जब व्यक्ति के शरीर में अणु इलेक्‍ट्रोंस को कम या ज्‍यादा करते हैं तब फ्री रेडिकल्‍स का निर्माण होता है। यदि फ्री रेडिकल्‍स को खत्‍म न किया जाए तो ये शरीर के विभिन्‍न अंगों की कार्यक्षमता को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

पॉलीफेनोल से भरपूर - आंवले में पॉलीफेनोल होते हैं जो कि हाई ब्‍लड शुगर से होने वाले ऑक्‍सीडेटिव स्‍ट्रेस से शरीर की रक्षा करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।