शुगर में कौन से फल नहीं खाने चाहिए : Sugar Me Kon Se Fal Nahi Khane Chahiye

शुगर में कौन से फल नहीं खाने चाहिए (फोटो - india tv)
शुगर में कौन से फल नहीं खाने चाहिए (फोटो - india tv)

शुगर एक गंभीर और आजीवन रहने वाली बीमारी है। शुगर होने पर रक्त में मौजूद ग्लूकोज या शुगर का स्तर बढ़ जाता है और ऐसे में यह जानलेवा भी हो सकता है। लोगों की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित जीवनशैली के चलते यह बीमारी लाखों-करोड़ों लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है। अगर एक बार किसी व्यक्ति को शुगर की बीमारी हो जाती है तो, उसकी वजह से कई अन्य समस्याएं, जैसे आंखों में दिक्कत, किडनी और लिवर की बीमारी आदि का खतरा रहता है। इस बीमारी में चीनी और बहुत ज्यादा मीठे फल आदि नहीं खाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीज कौन सा फल नहीं खाना चाहिए।

शुगर में कौन से फल नहीं खाने चाहिए : Sugar Me Kon Se Fal Nahi Khane Chahiye In Hindi

1. आम - एक मध्यम आकार के आम में लगभग 40-45 ग्राम शुगर की मात्रा होती है। इसलिए अगर डायबिटीज रोगी इस फल का सेवन करते हैं, तो उनका शुगर लेवल हाई हो सकता है।

2. केला - केले में लगभग 15 ग्राम शक्कर की मात्रा होती है। इसलिए शुगर के रोगियों के लिए इसका सेवन करना बेहद खतरनाक हो सकता है। इसको खाने से उनका शुगर स्तर हाई हो सकता है।

3. अंगूर - 2 कप अंगूर में 50 ग्राम शक्कर की मात्रा होती है। यदि डायबिटीज रोगी रोजाना अंगूर खाते हैं तो, उनका ब्लड शुगर लेवल असंतुलित रह सकता है।

4. तरबूज - शुगर के मरीजों के लिए तरबूज खाना लाभदायक नहीं होता है। एक मध्यम आकार के तरबूज में 7 ग्राम शक्कर की मात्रा होती है।

5. अनानास - 1 कप अनानास के टुकड़े में 16.3 ग्राम शक्कर की मात्रा होती है। ऐसे में यदि डायबिटीज रोगी इस फल को रोजाना खाते हैं, तो उनका शुगर लेवल हमेशा हाई रह सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now