सूजन का घरेलू उपचार- Sujan ka gharelu upchar

सूजन का घरेलू उपचार ( फोटो -TV9 )
सूजन का घरेलू उपचार ( फोटो -TV9 )

सूजन (swelling) एक ऐसी बीमारी है जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो जाती है। इस बीमारी को कई बार लोग बहुत हल्के में ले लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसी ही बीमारी की वजह से गंभीर समस्या हो जाती है। सर्दियों के मौसम (winter season) में सूजन की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ज्यादातर लोगों के पैरों और हाथों में सूजन की समस्या देखने को मिलती है। आईए जानते सूजन को सही करने के लिए कुछ घरेलू उपचार के बारे में।

सूजन का घरेलू उपचार (Sujan ka gharelu upchar in hindi)

भरपूर मात्रा में पिएं पानी

जिनको शरीर में सूजन की समस्या हो उनको भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी पीने से सूजन की समस्या में आराम मिलता है। इसके लिए प्रतिदिन कम से कम 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए।

बर्फ से सिकाई

जिनके शरीर में सूजन किसी एलर्जी (allergy) की वजह से होता है उनको बर्फ से सिकाई करना चाहिए। एलर्जी से होने वाली सूजन में ठंडे चीजों से सिकाई करने पर आराम मिलता है।

नमक और गर्म पानी

जिनको शरीर में सूजन की शिकायत होती है उनको नमक और गर्म पानी से सिकाई करना चाहिए। इसके लिए आप पहले पानी को गर्म कर लें। फिर उसमें नमक मिलाकर सिकाई कर लें। इससे सूजन में काफी लाभ मिलेगा।

सेब का सिरका

सेब का सिरका भी सूजन को कम करने में काफी लाभकारी माने जाते है। जिनको सूजन की समस्या हो उनको सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सिरका मिलाकर पीना चाहिए।

धनिया के बीज

धनिया के बीज भी सूजन को कम करने में काफी फायदेमंद माने जाते है। क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now