सर्दियों में खाएं शकरकंद चाट, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

सर्दियों में खाएं शकरकंद चाट (sportskeeda Hindi)
सर्दियों में खाएं शकरकंद चाट (sportskeeda Hindi)

आलू खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन जिन लोगों को शुगर की समस्या है उनके लिए आलू का सेवन नुकसानदायक होता है। अगर आलू की जगह शकरकंद (Sweet Potatoes) का सेवन किया जाए तो इससे सेहत को फायदा मिलता है। शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होती है। सर्दी के मौसम में इसका उपयोग अधिक किया जाता है। शकरकंद में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, आयरन और विटामिन सी आदि पाया जाता हैं। ठंड के मौसम में शकरकंद का सेवन शरीर को गर्माहट देता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। ऐसे में आप सर्दी के मौसम में शकरकंद (Sweet Potatoes) की चाट बनाकर खा सकते हैं। तो लिए जानते हैं सर्दियों में शकरकंद चाट खाने के फायदे।

youtube-cover

सर्दियों में खाएं शकरकंद चाट, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे : Benefits Of Eating Sweet Potatoes In Hindi

पाचन तंत्र दुरुस्त होता है -

शकरकंद में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो व्यक्ति के पाचन तंत्र (Digestive System) को स्वस्थ रखने में मदद करती है। वहीं, अगर आप शकरकंद चाट का सेवन करते हैं तो इससे पेट में गैस और कब्ज की समस्या नहीं होती है। जब आप शकरकंद की चाट बनाते हैं, तो इसमें नींबू का उपयोग अवश्य करें। ऐसा करने से अपच की समस्या भी दूर होगी।

इम्यूनिटी मजबूत होती है -

शकरकंद का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होने के साथ-साथ शरीर की थकावट और कमजोरी भी ठीक होती है। शकरकंद में पाए जाने वाला विटामिन सी व्यक्ति के शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही शकरकंद मौसमी बीमारियों से भी व्यक्ति के शरीर की रक्षा करती है।

आंखों की सेहत के लिए लाभकारी -

शकरकंद का सेवन करने से व्यक्ति की आंखे (Eyes) लंबे समय तक स्वस्थ रहती है। ऐसी इसलिए क्योंकि शकरकंद में पाए जाने वाला बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करता है। शकरकंद को खाने से आंखों से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम होता है।

दिल को रखें स्वस्थ -

शकरकंद का सेवन दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। शकरकंद में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो दिल (Heart) को हेल्दी रखने के साथ ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को भी कंट्रोल में रखता है। अगर आप शकरकंद को नियमित खाते हैं तो इससे हार्ट स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।

वजन कम करने के लिए मददगार -

शकरकंद का सेवन वजन कम (Weight Loss) करने के लिए फायदेमंद होता है। शकरकंद में पाए जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भर कर रखता है। जिससे व्यक्ति को भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रिण में रहता है। इसके साथ ही शकरकंद में कैलोरी भी काफी कम मात्रा में होती है, जो वजन को बढ़ने नहीं देती।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now