टाइफाइड रोग के लक्षण - Typhoid rog ke lakshan

ये हो सकते हैं टाइफाइड रोग के लक्षण
ये हो सकते हैं टाइफाइड रोग के लक्षण

टाइफाइड एक गैस्ट्रोइंटेस्टिनल इंफेक्शन (gastrointestinal infection) है, जो साल्मोनेला बैक्टीरिया के कारण होता है। टाइफाइड होने पर तेज बुखार, डायरिया और उल्टी जैसे लक्षण दिखते हैं। यह बैक्टीरिया पानी और खाने के जरिए लोगों के अंदर जाता है और इसके द्वारा बहुत से लोगों में यह फैल जाता है। यह बैक्टीरिया मुंह के जरिए आंतों में प्रवेश करके वहां लगभग एक से तीन सप्ताह तक रहता है। उसके बाद आंतों की दीवार के जरिए आपके रक्त प्रवाह में प्रवेश कर जाता है। खून से ये टाइफाइड बैक्टीरिया अन्य ऊतकों (Tissues) और अंगों (Organs) में फैलकर कोशिकाओं के अंदर छिप जाता है, जिसका पता आपकी प्रतिरक्षा कोशिकाएं भी नहीं लगा पाती हैं। सही समय पर इसका इलाज न कराने पर ये घातक हो सकता है। टाइफाइड की संभावित जटिलताओं में किडनी फेलियर, गंभीर जीआई रक्तस्राव आदि शामिल हैं। टाइफाइड के लिए ऊष्मायन अवधि लगभग 1-2 सप्ताह है और बीमारी लगभग 3-4 सप्ताह तक रहती है।

टाइफाइड रोग के लक्षण Symptoms of Typhoid in Hindi

अगर लगातार सिर में दर्द है तो समझ जाएं ये टाइफाइड के लक्षण हैं।

टाइफाइड होने पर बुखार 104 डिग्री तक पहुंच जाता है, ऐसे में तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

पूरे शरीर में दर्द होने लगता है।

भूख लगने का समय बिगड़ जाता है, कभी भी भूख लग सकती है।

टाइफाइड की समस्या में जी मिचलाने लगता है।

दस्त और कब्ज भी टाइफाइड के लक्षण हैं।

टाइफाइड होने पर पेट में भी दर्द की समस्या होने लगती है। इसके अलावा कफ भी बनने लगता है।

लिवर और स्प्लीन का बढ़ जाना

सीने पर लाल रंग के निशान

ठंड लगना

दर्द और कमजोरी महसूस होना

कितने दिन तक रहता है टाइफाइड का बुखार (how long does typhoid fever)

टाइफाइड के रोगियों को बैक्टीरिया के संपर्क में आने के लगभग 1-3 सप्ताह बाद लक्षण दिखाई देते हैं। अगर समय पर इलाज करा लिया जाए तो इसके लक्षण 3 से 5 दिन में खत्म होने लगते हैं। हालांकि, कई बार बुखार कुछ हफ्तों तक भी रह सकता है। कई लोगों को सीने में जमाव और पेट में दर्द का भी अनुभव होता है। बुखार स्थिर हो जाता है। जटिलताओं के बिना मामलों में तीसरे और चौथे सप्ताह में सुधार देखा जा सकता है। लगभग 10 प्रतिशत लोगों में एक से दो सप्ताह तक बेहतर महसूस करने के बाद भी बार-बार लक्षण होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।