जानिए कैसे हटाए चोट के बाद टांको के निशान, अपनाएं घरेलू नुस्खे : Surgery Ke Baad Stitches Ke Nishan Hatane Ke Gharelu Nuskhe

जानिए कैसे हटाए चोट के बाद टांको के निशान, अपनाएं घरेलू नुस्खे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
जानिए कैसे हटाए चोट के बाद टांको के निशान, अपनाएं घरेलू नुस्खे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

घर पे लगी चोट हो या एक्सीडेंट के बाद की सर्जरी तक एक चीज़ आम है, वो है टांके (Stitches) के निशान जो घाव सही होने पर भी दिखाई देते हैं। इस वजह से त्वचा की खूबसूरती प्रभावित होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि टांके के निशान को हल्का या हटाया जाए। एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि त्वचा की नमी को बढ़ाकर इस तरह के निशान को कुछ हद तक हल्का किया जा सकता है। कुछ डॉक्टर टांके के लिए एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर क्रीम और त्वचा की नमी को बरकरार रखने वाली क्रीम लगाने की सलाह देते हैं परन्तु यह पूर्ण रूप से आपको मन चाहे परिणाम नहीं दे पाते। इस स्तिथि में हम आपको घरेलू नुस्खों का सुझाव देंगे। इस लेख में टांके के निशान के लिए कुछ घरेलू नुस्खें दिए गए है।

जानिए कैसे हटाए चोट के बाद टांको के निशान, अपनाएं घरेलू नुस्खे : Surgery Ke Baad Stitches Ke Nishan Hatane Ke Gharelu Nuskhe In Hindi

बादाम का तेल (Almond oil)

बादाम तेल टांके के निशान को भी कम करने में मदद कर सकता है। बादाम का तेल ऑपरेशन के बाद के निशानों को कम कर सकता है। साथ ही यह त्वचा को मुलायम और जवां बनाए रख सकता है। यही नहीं, बादाम का त्वचा की रंगत और टोन में भी सुधार कर सकता है। उपयोग का तरीका : बादाम के तेल को टांकों के निशान पर लगाएं। फिर 20 मिनट के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। इस क्रिया को दिन में दो बाद किया जा सकता है।

प्याज का रस (Onion Juice)

टांकों के निशान के लिए यदि बात करें प्याज के रस की तो यह भी कुछ हद तक प्रभावी हो सकता है। प्याज के अर्क का उपयोग उन महिलाओं पर किया जिनका पूर्व में सी-सेक्शन किया गया है। उपयोग का तरीका : विटामिन E कैप्सूल के तरल पदार्थ को प्याज के रस में मिला लें। अब इसमें कॉटन डुबोकर उसे टांके के निशान पर लगाएं। फिर 15 मिनट तक कॉटन वैसे ही लगा रहने दें। इसके बाद गीले कपड़े से उस स्थान को साफ कर लें और मॉइश्चराइजर लगा लें। हफ्ते में रोजाना इसका इस्तेमाल एक बार किया जा सकता है।

आलू का रास (Potato Juice)

टांके के निशान से निजात पाने के लिए आलू के रास का उपयोग किया जा सकता है। निशान भरने के लिए आलू को लाभकारी माना गया है। आलू में विटामिन C की भरपूर मात्रा मौजूद होता है। साथ ही यह त्वचा की नमी को भी बनाए रखने में मदद कर सकता है। उपयोग का तरीका : आलू के रस और कद्दूकस आलू को अच्छी तरह मिलाकर एक लेप तैयार कर लें। इस लेप को टांके के निशान वाली जगह पर अच्छी तरह से लगा लें। 15 मिनट बाद इससे साफ कर लें। इसका उपयोग दिन में एक बार किया जा सकता है।

एलोएवेरा जेल (Aloevera Gel)

टांके के निशान को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में जाना जाता है, जो त्वचा की नमी को बरकरार रखने में कारगर साबित हो सकता है। उपयोग का तरीका : सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र को पानी से साफ कर लें। इसके बाद प्रभावित क्षेत्र पर एलोवेरा जेल लगाएं। निशान के हल्के होने तक इसका इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।