ठंडे पानी से नहाने के 5 फायदे-Thande Pani Se Nahane Ke 5 Fayde

ठंडे पानी से नहाने के 5 फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
ठंडे पानी से नहाने के 5 फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सर्दी या गर्मी किसी भी मौसम में नहाने के लिए ठंडे पानी (cold water) का ही इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि ठंडे पानी से नहाने से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। ठंडे पानी से नहाने से मूड अच्छा रहता है। साथ ही लोग डिप्रेशन के शिकार भी कम होते हैं। ठंडा पानी स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। जानिए ठंडे पानी से नहाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

ठंडे पानी से नहाने के 5 फायदे (Thande Pani Se Nahane Ke 5 Fayde In Hindi)

स्किन के लिए फायदेमंद

ठंडे पानी से नहाना स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना ठंडे पानी से नहाने से स्किन स्वस्थ रहती है और स्किन पर ग्लो भी आता है। वहीं, सर्दी या गर्मी किसी भी मौसम में मुंह धोने के लिए ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप गर्म पानी से मुंह धोते हैं, तो इससे स्किन रूखी हो जाती है।

बालों के लिए फायदेमंद

ठंडा पानी स्किन के साथ-साथ बालों (Hair) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। ठंडे पानी से बाल धोने पर बाल मजबूत होते हैं। साथ ही स्वस्थ भी होते हैं। लेकिन अगर आप गर्म पानी से बाल धोते हैं, तो बालों की नमी खो जाती है और बाल रूखे हो जाते हैं।

नींद आती है अच्छी

गर्मी के मौसम में सुबह के समय ठंडे पानी से तो सभी नहाता है। लेकिन अगर आप गर्मी के मौसम में रात में ठंडे पानी से नहाते हैं, तो इससे नींद अच्छी आती है। इसके लिए रात में सोने से एक घंटे पहले ठंडे पानी से नहाना चाहिए।

ब्लड सर्कुलेशन होता है सही

ठंडे पानी से नहाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) सही तरह से होता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का सही होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इससे कई बीमारियां नहीं होती हैं। इसलिए लोगों को नहाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।

दर्द होता है ठीक

ठंडे पानी से नहाने से शरीर में दर्द की शिकायत से छुटकारा मिलता है। साथ ही अगर शरीर में सूजन (Swelling) की शिकायत हो, तो उसमें भी आराम मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava