गर्मियों में घमौरियों की समस्या है आम, इन 5 उपायों से पाए छुटकारा

गर्मियों में घमौरियों की समस्या है आम, इन उपायों से पाए छुटकारा
गर्मियों में घमौरियों की समस्या है आम, इन उपायों से पाए छुटकारा

गर्मी का मौसम (Summer season) आते ही पसीने की समस्या भी शुरू हो जाती है। जिसके कारण बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और गर्मियों में जो सबसे ज्यादा परेशान करती है, वो है घमौरी गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोग इससे परेशान रहते हैं। तेज गर्मी के चलते पसीना निकलता है और उससे घमौरी होने लगती है। जिसके चलते खुजली, लाल रैशेज होने लगते हैं। अगर आप भी गर्मियों के दिनों में होने वाली घमौरी से परेशान हैं, तो इन उपायों को अपनाकर इसे ठीक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, कौन से हैं वो उपाय।

youtube-cover

गर्मियों में घमौरियों की समस्या है आम, इन उपायों से पाए छुटकारा

The problem of prickly heat is common in summer, get rid of by using these 5 remedies in hindi

एलोवेरा का उपयोग करें (Apply Aloe Vera)- एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है, जिसके उपयोग से जलन देने वाली परेशानियों में आराम मिलता है। अगर आप गर्मी में घमौरियों की समस्या से जूझ रहे हैं, तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से घमौरी में होने वाली जलन में तो आराम मिलेगा ही, इसके साथ ही एलोवेरा की ठंडी तासीर के चलते दाने भी कम होने लगंगे।

मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं (Apply Multani mitti) - मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाने से घमौरी की समस्या में बहुत आराम मिलता है। दरअसल मुल्तानी मिट्टी कुदरती ठंडी होती है, जिसके उपयोग से जलन कम होती है। इस लेप को आप कम से कम 10 मिनट के लिए लगाएं और सूखने पर पानी से धोलें।

चंदन का उपयोग करें (Use Sandalwood Powder) - चंदन के उपयोग से भी घमौरियों में बहुत आराम मिलता है। चंदन बहुत ठंडा होता है। ऐसे में अगर इसको घमौरियों पर लगाया जाए, तो जलन कम होती है। चंदन में आप गुलाब जल (Rose water) भी मिलाकर लगा सकते हैं।

नीम लगाएं (Apply Neem) - नीम के पानी से नहाने से रोग दूर होते हैं। नीम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा की बीमारियों को दूर करने में बहुत मददगार साबित होता है। इसलिए गर्मियों में नीम के सोप या नीम को पानी में डालकर नहाएँ।

बर्फ के टुकड़े (Apply Ice-Cubes) - घमौरियों में बर्फ को लगाने से जलन में बहुत आराम मिलता है। इसके लिए आप बर्फ के टुकड़ों को कपड़े में बांधकर प्रभावित जगह पर लगाएँ। इससे तुरंत आराम मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Be the first one to comment