काफल में भी छुपे हैं दूसरे फलों की तरह ढेरों फायदे, जानें 

काफल में भी छुपे हैं, दूसरे फलों की तरह ढेरों फायदे, जानें
काफल में भी छुपे हैं दूसरे फलों की तरह ढेरों फायदे, जानें

आपने बहुत से फलों के बारे में सुना होगा। लेकिन एक ऐसा फल है, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। इस फल का नाम है काफल। ये फल पहाड़ों में पाया जाने वाला एक ऐसा फल है, जो होता तो जंगली है, लेकिन इसका सेवन किया जा सकता है। साथ ही इसमें औषधीय गुण भी भरपूर में मात्रा में पाए जाते हैं। काफल गहरे लाल रंग का होता है और गर्मियों के दौरान इसका स्वाद चखने को मिल सकता है। इसका स्वाद खाने में खट्टा और मीठा होता है। ये फल हिमाचल और उत्तराखंड दोनों जगह मिलता है। इसमें कई गुण छुपे होते हैं, जैसे कैल्शियम, जिंक और फास्फोरस जैसे पदार्थ पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए वरदान से कम नहीं है। काफल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। आज आपको इस लेख में हम इसी फल के कुछ लाभ के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं।

काफल में भी छुपे हैं दूसरे फलों की तरह ढेरों फायदे, जानें

There are many benefits hidden in Kafal like other fruits, know in hindi

कान दर्द में लाभकारी (Beneficial in ear pain) - कई बार सर्दी–खांसी या किसी बीमारी की वजह से कान में दर्द होने लगता है। ऐसे में अगर आप काफल के रस को कान में डालेंगे, तो बहुत आराम मिलेगा। इसके लिए काफल को तेल में पकाकर-छानकर, 1-2 बूंद कान में डालने से कान का दर्द में आराम मिलता है।

आंखों के रोग के लिए लाभकारी (Beneficial for eye diseases) - गर्मियों में आंखों से संबंधित बहुत सी बीमारियां होने लगती हैं। अगर आप भी आंखों से संबंधित परेशानी से परेशान हैं, तो काफल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कायफल को सेंधा नमक के साथ मिलाकर बांस की नली में डालकर आँखों में काजल की तरह लगाने से आँखों के बीमारी में आराम मिलता है।

सिरदर्द से दिलाए राहत (Relieve headache) - काफल के छाल का चूर्ण बनाकर नाक से सांस लेने पर कफ जनित सिरदर्द से राहत मिलती है। काफल चूर्ण तथा मरिच चूर्ण को मिलाकर सूंघने से भी सिरदर्द कम होता है। काफल के तेल को 1-2 बूंद नाक में डालने से आधासीसी का दर्द तथा प्रतिश्याय (Coryza) से राहत मिलती है।

दांत दर्द में आराम (Toothache relief)- दांत का दर्द बहुत ही ज्यादा परेशान करने वाला होता है। ऐसे में इससे जल्दी आराम पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं, इसके लिए आप काफल के तने की छाल को चबाकर दांतों के बीच दबाकर रखने से दांत दर्द दूर होता है। इसके अलावा काफल के चूर्ण को सिरके में पीसकर दांतों पर रगड़ने से भी दांतों के दर्द में बहुत हद तक आराम मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now