चिलगोजा में छुपे हैं ढेर सारे फायदे, जानें

चिलगोजा में छुपे हैं ढेर सारे फायदे, जानें
चिलगोजा में छुपे हैं ढेर सारे फायदे, जानें

चिलगोजा के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होगी। चिलगोजा बादाम और पिस्ते की तरह एक ड्राई फ्रूट होता है। जिसके कई सारे फायदे होते हैं। यही नहीं इसका उपयोग औषधि की तरह भी किया जाता है। चिलगोजा के उपयोगों के बारे में अगर आप जानेंगे, तो हैरान हो जाएंगे। आइए आज आपको चिलगोजा के बारे में जानकारी देते हैं।

चिलगोजा के फायदे Benefits of pine nuts in hindi

पाचन की समस्या में फायदेमंद (Beneficial in digestive problems) - पाचन तंत्र का काम होता है खाना को पचाना। लेकिन अगर पाचन तंत्र बिगड़ जाए, तो इससे परेशानी होने लगती है। खाना सही न पचा पाने के कारण शरीर कमजोर होने लगता है। पाचन तंत्र की समस्या में अगर चिलगोजा का सेवन करते हैं तो आपको आराम मिलता है और सही तरह से काम करने लगता है।

खांसी और दमा में आराम - चिलगोजा का सेवन खांसी और दमा में अत्यंत आराम दिलाता है। इसके सेवन के लिए आप चिलगोजा को पीसकर उसमें शहद मिलाकर सेवन करें। इससे बहुत जल्द आराम मिलता है।

शारीरिक कमजोरी - शारीरिक कमजोरी के लिए चिलगोजा का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन बच्चों को भी करवाया जा सकता है।

उल्टी की समस्या में - अगर किसी को उल्टी की परेशानी है, तो उसे 18-18 ग्राम त्रिफला, त्रिकटु, दालचीनी, चित्रक, ककुभ मूल, सालिम लेना है। इसके साथ ही बाबूना पुष्प, 100 ग्राम द्राक्षा, 4 ग्राम चिलगोजा मज्जा, तथा 6 ग्राम नारियल लेना है। इनका पेस्ट बना लेना है। इसे पकाकर गाढ़ा करना है। इसमें 375 ग्राम मधु मिलाकर जेली (चटनी) बनाना है। इस जेली (चटनी) को 5-10 ग्राम की मात्रा में सुबह और शाम सेवन करने से उल्टी रुक जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now