जायफल के फायदे हैं अनेक, जानिए उपयोग करने का तरीका

 जायफल के फायदे हैं अनेक, जानिए उपयोग करने का तरीका
जायफल के फायदे हैं अनेक, जानिए उपयोग करने का तरीका

भारत में कई तरह के मसाले पाए जाते हैं, जिसके बिना सब्जियों का स्वाद अधुरा रहता है। इन्हीं मसालों में से एक है जायफल। जायफल का नाम तो सभी ने सुना होगा। कई चीजों में जायफल का उपयोग किया जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी जायफल बहुत फायदेमंद होता है। औषधीय गुणों से भी भरपूर जायफल का उपयोग आयुर्वेद में की दवाइयों में भी किया जाता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे प्रभाव भी पाए जाते हैं। आज आपको इस लेख में हम जायफल के कुछ अनोखे फायदों के बारे में बताएंगे। और उसका उपयोग करने का तरीका भी आपको बताएंगे। तो चलिए जानते हैं।

जायफल के फायदे हैं अनेक, जानिए उपयोग करने का तरीका

There are many benefits of nutmeg, know how to use it in hindi

मुहांसों के लिए फायदेमंद (Beneficial for acne) - जायफल का उपयोग मुहांसों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। अगर आपके चेहरे या शरीर में किसी भी जगह पर मुंहासों की समस्या है, तो जायफल को घिस कर उस जगह पर लगाने से एक दिन में मुंहासे बैठ सकते हैं।

मुंह की दुर्गंध को करे दूर(Remove bad breath) - जायफल को पीस कर उसके पाउडर को पानी में उबालें और छानकर उस पानी से कुल्ला करने पर, मुंह की दुगर्धं से राहत मिलती है।

खांसी के लिए फायदेमंद (Beneficial for cough) - अगर आप जायफल का उपयोग खांसी में करते हैं, तो इससे बहुत आराम मिलता है। इसके लिए खांसी 500 मिग्रा जातिफलादि चूर्ण में शहद में मिलाकर सेवन करें। इससे खांसी, सांस का फूलना, भूख न लगना, टीबी की बीमारी, और वात-कफ विकार के कारण होने वाली सर्दी-जुकाम में फायदा होता है।

पाचन के लिए लाभदायक (Good for digestion) - जायफल का उपयोग पाचन तंत्र के सुधार के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा गैस, डायरिया और अपच की समस्या के लिए इसके उपयोग का पता चलता है। जायफल को घिसकर थोड़ा सा जीभ पर रखें। आराम मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।