ज्यादा अंगूर खाने के भी हो सकते हैं नुकसान

ज्यादा अंगूर खाने के भी हो सकते हैं नुकसान
ज्यादा अंगूर खाने के भी हो सकते हैं नुकसान

गर्मियों में कई फल आते हैं, जिसमें से एक है अंगूर। अंगूर खाना सभी को पसंद होता है। अंगूर में कई तरह के पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जिससे इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ देखने को मिलते हैं। स्वाद के साथ-साथ इससे सेहत को भी खूब लाभ होते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी 6, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस फोलेट, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसके फायदे होते हैं। लेकिन किसी भी चीज को ज्यादा मात्रा में खाने से सेहत को फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं। ऐसे ही अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में अंगूर का सेवन करते हैं, तो आपको इसके नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। तो आइए जानते हैं, अंगूर खाने से होने वाले नुकसानों के बारे में।

ज्यादा अंगूर खाने के भी हो सकते हैं नुकसान There can be disadvantages of eating too many grapes in hindi

डायरिया की समस्या (Diarrhea problem) - अगर आप एक बार में बहुत ज्यादा अंगूर का सेवन करते हैं। तो इससे आपको डायरिया की समस्या हो सकती है। दरअसल अंगूर में फाइबर की बहुत अधिक मात्रा होती है। जिसके ज्यादा सेवन से दस्त, अपच हो सकता है।

वजन बढ़ना (increase weight) - अंगूर में शक्कर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जिसके कारण वजन तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपको अंगूर खाने का मन है और आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो कम से कम ही इसका सेवन करें।

पेट में दर्द की समस्या (Stomach ache) - अगर आप बहुत ज्यादा अंगूर का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है। अंगूर में सेलिसिलिक एसिड होता है। जिसके कारण कुछ लोगों में पेट दर्द की समस्या देखी गई है।

प्रेगनेंसी (Pregnancy) में अंगूर का ज्यादा सेवन करना भी आपकी परेशानी खड़ा कर सकता है। क्योंकि इससे पेट में दर्द, वजन बढ़ने की संभावना कई गुणा होती है। इसलिए प्रेगनेंसी में इसका सेवन ध्यानपूर्वक करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now