आपके नाखूनों में भी होता है दर्द, जानिये कारण

आपके नाखूनों में भी होता है दर्द, जानिये कारण
आपके नाखूनों में भी होता है दर्द, जानिये कारण

नाखूनों में दर्द महसूस होना कोई आम बात नहीं है। नाखून हमारी सिर्फ उंगलियों की ही रक्षा नहीं करते हैं बल्कि, शरीर में किसी भी तरह के परिवर्तन के बारे में भी नाखून हमें संकेत देते हैं। नाखून केराटिन नामक पदार्थ से बने होते हैं जो नेल बेड से क्‍यूटिकल तक बढ़ता है। किसी भी तरह के शारीरिक तनाव के चलते नाखूनों के विकास पर असर पड़ता है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर क्यों नाखूनों में दर्द की समस्या होती है।

आपके नाखूनों में भी होता है दर्द, जानिये कारण There is pain in your nails too, know the reason in hindi

फंगल इन्फेक्शन - जब नाखूनों के नीचे या फिर किसी चोट लगने पर नाखून में फंगस लगती है, तो ऐसे में फंगल नेल इन्फेक्शन होता है। इस दौरान नाखूनों में तेज दर्द भी होने लगता है। कई बार इसके चलते नाखूनों में पस बनने जैसी समस्या भी होने लगती है।

इनग्रोन नेल्स - नाखून जब उंगलियों की त्वचा में अंदर घुसने लगते हैं, तब भी ये बहुत ज्यादा दर्द देने वाले होने लगते हैं। कई बार ऐसी स्थिति में खून भी आने लगता है। इसलिए समय समय पर नाखूनों की सफाई करते रहना चाहिए।

पैरोनिकिया - इसमें नाखूनों के आसपास की त्वचा में इन्फेक्शन होता है। आमतौर पर ये नाखूनों के आसपास विकसित होता है। इससे नाखूनों के आसपास सूजन, लालिमा होने लगती है। ऐसी स्थिति में पस बनने की समस्या भी हो सकती है। ये समस्या नाखून में तेज दर्द का कारण बनती है।

नेल इंफेक्शन- फिंगरनेल्स दर्द का सामान्य कारण नेल इंफेक्शन हो सकता है। दर्द के अलावा, नाखून में सूजन और लालिमा हो सकती है। नेल इंफेक्शन के कारण नाखून मोटा हो जाता है और उसके आसपास मवाद भी निकल सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now