तुलसी के पत्तों के हैं ढेरों फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

तुलसी के पत्तों के हैं ढेरों फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान
तुलसी के पत्तों के हैं ढेरों फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

तुलसी का पौधा न सिर्फ पूजा जाता है। बल्कि इसके कई औषधीय गुण भी होते हैं। इसके गुणों के कारण इसका इस्तेमाल बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। रात के समय तुलसी का पौधा ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है। वहीं, सर्दी, खांसी, सिर दर्द जैसी परेशानी में भी तुलसी का इस्तेमाल लाभकारी है। तुलसी के हर हिस्से का अपना लाभ है फिर चाहें वो पत्ता हो, जड़ हो या फिर तुलसी के बीज। इस पौधे में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। तुलसी के पत्ते पाचन को सही रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही एसिडिटी और पेट में जलन की परेशानी को भी दूर किया जा सकता है। आज आपको इस लेख में तुलसी के पत्तों के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बताएंगे। तो आगे इस लेख को जरूर पढ़ें।

तुलसी के पत्तों के हैं ढेरों फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान There are many benefits of Tulsi leaves, you will be surprised to know in hindi

मुंह की दुर्गंध को करे दूर (Remove bad breath) - मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए सुबह तुलसी के पत्तों को चबाएं। इससे मुंह के बैक्टीरिया खत्म होते हैं। जो कि मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

खांसी जुकाम में लाभदायक(Beneficial in cough and cold) - तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर सर्दी जुकाम में पीने से बहुत जल्दी आराम मिलता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो खांसी और सर्दी जुकाम में आराम दिलाते हैं।

बूस्ट इम्यूनिटी (Boost immunity) - रोगों से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अगर आप तुलसी के पत्तों का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी के पत्ते एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

हार्ट के लिए लाभदायक (Good for heart) - हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए तुलसी के पत्तों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तुलसी के पत्तों में एंटी ऑक्सीडेंट गुणों पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप तुलसी के पत्तों का सेवन करते हैं, तो इससे हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now