एक दिन में ली गयी मात्र इतनी कैलोरीज रखतीं है आपको स्वस्थ. जानिए!

These many calories a day can keep you healthy. Read!
एक दिन में ली गयी मात्र इतनी कैलोरीज रखतीं है आपको स्वस्थ. जानिए!

क्या होतीं है कैलोरीज?

कैलोरी ऊर्जा की मात्रा है जो भोजन हमें प्रदान करता है, जब भी हम कैलोरी के बारे में सोचते हैं तो हमारे मन में यही सवाल आता है कि एक दिन में कितनी कैलोरी लेनी चाहिए। सबसे पहले बता दें कि, हम जो भी भोजन करते हैं वह हमारे शरीर में जाकर ऊर्जा में बदल जाता है इसी ऊर्जा को हम कैलोरी में नापते हैं। हमारा शरीर प्रतिदिन कुछ ऊर्जा उपयोग में लेता है उस उपयोग में ली गई ऊर्जा को बर्नड कैलोरी कहते हैं।

शरीर की आवश्यकता अनुसार करें कैलोरी का सेवन

कैलोरी का सेवन अपने शरीर की आवश्यकता के अनुसार करना चाहिए अर्थात यदि आप वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अधिक कैलोरी का सेवन करना चाहिए, लेकिन यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको कम कैलोरी खाना चाहिए और अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों के अनुसार कैलोरी का सेवन करना चाहिए।

1 दिन में कितनी कैलोरी लेनी चाहिए

हर व्यक्ति में कैलोरी की खपत अलग-अलग होती है, यह उम्र, आकार, लंबाई, सेक्स और दिनचर्या पर निर्भर करती है। इसलिए यह अलग-अलग व्यक्तियों में अलग-अलग छमता में होती है। अन्य बातों के अलावा, कैलोरी का एक आदर्श दैनिक सेवन उम्र, चयापचय और शारीरिक गतिविधि के स्तर के आधार पर भिन्न होता है। आम तौर पर, अनुशंसित दैनिक कैलोरी का सेवन महिलाओं के लिए प्रतिदिन 2,000 कैलोरी और पुरुषों के लिए 2,500 है।

youtube-cover

उम्र के हिसाब से हमे कितनी कैलोरीज लेनी चाहिए?

• 19 से 25 साल के युवा को रोजाना 2800 कैलोरी ग्रहण करना चाहिए।

• 26 से 45 साल के व्यक्ति को 2100 कैलोरी की जरूरत होती है।

• 18 से 25 साल की लड़कियों को रोजाना 2200 कैलोरी लेना चाहिए.

• 26 से 50 साल की महिलाओं को 1 दिन में 2000 कैलोरी जरूरी होती है।

इसके साथ ही यह भी बता दें कि, कैलोरी हमें मुख्य रूप से तीन चीजों से प्राप्त होती है।

• कार्बोहाइड्रेट,

• प्रोटीन

• फैट

कार्बोहाइड्रेट (carbohydrates)- 1 ग्राम से 4 कैलोरी

प्रोटीन (Protein)- 1 ग्राम से 4 कैलोरी

फैट या वसा (Fat)- 1 ग्राम से 9 कैलोरी

किसमें कितनी कैलोरी होती है, जानिए:-

कैलोरी को काउंट किया जा सकता है
कैलोरी को काउंट किया जा सकता है

आहार में जो चीज शामिल है उसके अनुसार कैलोरी को काउंट किया जा सकता है।

• हरा प्याज 60 ग्राम में 50 कैलोरी

• पकी हुई सब्जी आधा कटोरी में 50 कैलोरी

• शकरकंद 30 ग्राम में 50 कैलोरी

• 30 ग्राम साबूदाना में 50 कैलोरी

• 30 ग्राम चावल में 100 कैलोरी

• 30 ग्राम गेहूं के कच्चे आटे में 100 कैलोरी

• 30 ग्राम दलिया में 100 कैलोरी

• 2 स्लाइस ब्रेड में 100 कैलोरी

• एक चपाती में 100 कैलोरी

• ज्वार की रोटी में 100 कैलोरी

• आधा कटोरी पोहा में 100 कैलोरी

• आधा कटोरी उपमा में 100 कैलोरी

• दो इडली में 100 कैलोरी

• 30 ग्राम बेसन में 100 कैलोरी

• काबुली चना 30 ग्राम में 100 कैलोरी

• अरहर की दाल 30 ग्राम में 100 कैलोरी होती है

• 15 ग्राम पनीर में 50 कैलोरी

इसी तरह अपने भोजन के अनुसार आप अपनी कैलोरी को काउंट कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।