जीरा पानी का सेवन इन लोगों को नहीं करना चाहिए, हो सकते हैं कई नुकसान - Jeera Pani Ka Sevan In Logo Ko Nahi Karna Chahiye, Ho Sakte Hai Kai Nuksan

जीरा पानी का सेवन इन लोगों को नहीं करना चाहिए, हो सकते हैं कई नुकसान ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
जीरा पानी का सेवन इन लोगों को नहीं करना चाहिए, हो सकते हैं कई नुकसान ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

जीरे का पानी (Cumin water) पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। जीरे के पानी के सेवन से बहुत सी बीमारियों को खत्म करने में मदद मिलती है। पेट के लिए तो जीरा बहुत ही कारगर होता है। जीरा का पानी पाचन शक्ति को मजबूत करने में बहुत मदद करता है। यही नहीं अगर जीरा के पानी का सेवन हम नियमित करते हैं तो इससे वसा को भी कम करने में मदद मिलती हैं। लेकिन जिस तरह से हर चीज के फायदे होते हैं उसी तरह उसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जैसे जीरे का पानी, इसका सेवन सभी लोगों को नहीं करना चाहिए। तो आइए जानते हैं किन लोगों को जीरे के पानी का सेवन नहीं करना चाहिए और इससे क्या हो सकते हैं नुकसान -

जीरा पानी का सेवन इन लोगों को नहीं करना चाहिए, हो सकते हैं कई नुकसान

गर्भवती महिला ( Pregnant women) - जीरे की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर कोई गर्भवती महिला इसके पानी का सेवन करती है तो गर्भपात होने का खतरा बन सकता है। जीरे का पानी अक्सर महिलाओं को डिलीवरी के बाद ही दिया जाता है। उससे पहले पीना गर्भपात का कारण बन सकता है।

किडनी और लिवर की समस्या (kidney and liver problems) - जिन लोगों को किडनी और लिवर की समस्या है उन्हें जीरे के पानी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जैसा कि आपको बताया है जीरे की तासीर गर्म होती है और ऐसे में अगर कोई किडनी या लिवर पेशेंट इसका सेवन करता है, तो जान पर बन आ सकती है।

शुगर के मरीजों को (To sugar patients) - शुगर के पेशेंट को जीरे के पानी का सेवन ज़रा सोच समझकर करना चाहिए। ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए कई एक्सपर्ट जीरे के पानी को पीने की सलाह देते हैं और यदि आप इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं, तो शुगर लेवल बहुत कम हो सकता है।

स्तनपान में हो सकती है दिक्कत (Breastfeeding can be a problem) - जो महिलाएं स्तनपान कराती हैं उन्हें जीरे के पानी का बहुत ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल जो महिला इसका ज्यादा सेवन करती है तो कई बार देखा गया है कि इससे दूध बनना बंद हो जाता है। इसलिए किसी जानकार व्यक्ति से सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki