इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए संतरा

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए संतरा(फोटो-Sportskeeda hindi)
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए संतरा(फोटो-Sportskeeda hindi)

संतरे का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि संतरे में विटामिन ए, विटमिन सी, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। संतरे का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, त्वचा स्वस्थ रहती है, साथ ही कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां कई ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें संतरे का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं किन-किन लोगों को संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए।

youtube-cover

इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए संतरा-These People Should Not Eat Oranges In Hindi

एसिडिटी होने पर न खाएं

अगर आप एसिडिटी (Acidity), अपच (Indigestion) या कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जिससे पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है, जो एसिडिटी, अपच और कब्ज का कारण बनता है।

जोड़ों में दर्द होने पर न खाएं

अगर आप जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि संतरे की तासीर ठंडी होती है, जो जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को बढ़ा सकता है।

किडनी से जुड़ी समस्या होने पर न खाएं

अगर आप किडनी (Kidney) से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो आपको संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए। जी हां अगर आप संतरे का सेवन करते हैं, तो इससे किडनी से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है।

दांतों से जुड़ी समस्या होने पर न खाएं

जिन लोगों को दांतों से जुड़ी समस्या है, उन्हें संतरे का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि संतरे में एसिड होता है, जिसका अधिक सेवन दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है।

हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है

अगर आप संतरे का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट बर्न (Heart Burn) की समस्या हो सकती है। जी हां क्योंकि संतरा एक खट्टा फल होता है, इसलिए इसमें एसिड की मात्रा अधिक होती है। जो हार्ट बर्न की समस्या का कारण बन सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now