गर्मी में नहीं करना चाहिए इन मसालों का सेवन-Garmi Me Nahi Karna Chaiye In Masalo Ka Sevan

गर्मी में इन मलासों का नहीं करना चाहिए सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में इन मलासों का नहीं करना चाहिए सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय किचन में कई मसालों (Spices) का उपयोग किया जाता है, जो खाने में स्वाद को दो गुना बढ़ा देते हैं। साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सभी मसाले औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। दालचीनी, काली मिर्च, हींग, लौंग आदि जैसे मसालों का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, ये सभी मसालों का सेवन ठंड के मौसम में तो काफी फायदा पहुंचाता है।

लेकिन अगर आप गर्मी के मौसम में इन मसालों का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते है। क्योंकि इन सभी मसालों की तासीर बेहद गर्म होती है और गर्मी के मौसम में जितना हो सके, उतना ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। इसलिए आइए जानते हैं गर्मी में कौन-कौन से मसालों का सेवन करने से बचना चाहिए।

गर्मी में नहीं करना चाहिए इन मसालों का सेवन

दालचीनी

दालचीना (Cinnamon) मसाला औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसका सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। लेकिन गर्मी के मौसम में इस मसाले का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर काफी गर्म होती है। इसलिए अगर आप गर्मी में दालचीनी का सेवन करते हैं, तो इससे पाइल्स की शिकायत हो सकती है। साथ ही मुंह में छालों की समस्या भी हो सकती है।

काली मिर्च

गर्मी के मौसम में काली मिर्च (Black pepper) का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि काली मिर्च का सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। साथ ही इसका अधिक सेवन करन से सीने में जलन और दस्त की शिकायत भी हो सकती है।

हल्दी

हल्दी (Turmeric) औषधीय गुणों से भरपूर होती है, हल्दी में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आप गर्मी के मौसम में हल्दी का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे महिलाओं में पीरियड्स के समय अधिक ब्लीडिंग की शिकायत हो सकती है। साथ ही सीने में जलन और किडनी स्टोन जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

लाल मिर्च

गर्मी के मौसम में लाल मिर्च का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि लाल मिर्च बेहद गर्म मसाला होता है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। साथ ही पेट में और सीने में जलन की शिकायत भी हो सकती है।

लहसुन

लहसुन (Garlic) का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है, लेकिन अगर आप गर्मी के मौसम में अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में गर्मी की शिकायत बढ़ सकती है। साथ ही पेट संबंधी समस्या भी हो सकती है।

हींग

गर्मी के मौसम में हींग (Asafoetida) का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि हींग की तासीर गर्म होती है, इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में हींग का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी समस्या हो सकती है। साथ ही शरीर में सूजन की शिकायत भी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now