प्रेगनेंसी में करें इन चीजों का सेवन, मिलते हैं कई फायदे-Pregnancy Me Kare In Chizo Ke Sevan, Milte Hai Kai Fayde

प्रेगनेंसी में करें इन चीजों का सेवन, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
प्रेगनेंसी में करें इन चीजों का सेवन, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान महिलाएं जो खाती हैं, उसका सीधा असर गर्भ में पल रहे शिशु के ऊपर पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं जितना पौष्टिक आहार का सेवन करेंगी, उतना ही उनके और शिशु के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ज्यादातर शाकाहारी भोजन का ही सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह शिशु और मां दोनों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान किन-किन चीजों का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

प्रेगनेंसी में करें इन चीजों का सेवन, मिलते हैं कई फायदे

हरी सब्जियां खाएं

गर्भवती महिलाओ को हरी सब्जियों (Green Vegetables) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हरी सब्जियों में विटामिन्स और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक साबित होता है। साथ ही शिशु के विकास में भी फायदेमंद साबित होता है।

ताजे फलों का करें सेवन

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा ताजे फलों (Fresh Fruits) का सेवन करना चाहिए। जैसे संतरा, मौसंबी, कीवी, इन फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

डेयरी उत्पाद है फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं को डेयरी उत्पादों (dairy products) का सेवन करना चाहिए। जैसे दूध, दही आदि, क्योंकि डेयरी उत्पाद में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो गर्भवती महिलाओं और गर्भ में पल रहें शिशु के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। क्योंकि इसके सेवन से शिशु के विकास में दिक्कत नहीं होती है।

जरूर खाएं अंकुरित अनाज

गर्भवती महिला को शाकाहारी पदार्थों में दाल, सोया और अंकुरित अनाज जैसे मटर, चने आदि का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ऐसी अवस्था में महिला और शिशु को लगभग 10 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है, इसलिए इसका सेवन करने से उन्हें भरपूर मात्रा में प्रोटीन प्राप्त होता है।

टमाटर है लाभदायक

गर्भवती महिला को टमाटर (Tomato) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें केरोटीन के साथ-साथ कई विटामिन्स की मात्रा पाई जाती है। इसीलिए टमाटर का सेवन मां और शिशु के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

बादाम का करना चाहिए सेवन

बादाम (Almonds) पोषक तत्वों का भंडार होता है, इसलिए बादाम का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बादाम का सेवन करने से बच्चे का दिमागी विकास बेहतर होता है।

नारियल पानी का सेवन होता है फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं के लिए नारियल पानी (Coconut Water) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में वह सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मां और शिशु दोनों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now