गर्मियों में फिट रहने के लिए नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन-Garmi Me Fit Rahne Ke Liye Nahi Karna Chaiye In Chizo Ka Sevan

गर्मियों में फिट रहने के लिए नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मियों में फिट रहने के लिए नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)

मौसम कोई भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। खासकर गर्मी के मौसम (Summer Season) में स्वास्थ्य की देखभाल ज्यादा करनी पड़ती है। क्योंकि गर्मी के मौसम में चलने वाली लू और तेज धूप की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, जैसे उल्टी, दस्त, फूड पॉइजनिंग, इसलिए ऐसे में जरूरी है खान-पान का खास ध्यान रखना, जितना हो सके उतना गर्म तासीर वाले चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि गर्म तासीर वाली चीजों को खाने से शरीर में और पेट में गर्मी की शिकायत हो सकती है। साथ ही कई और बीमारियां भी हो सकती है। इसलिए जितना हो सकें, उतने पौष्टिक आहार का और ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही बीमारियां भी दूर होती है। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

गर्मियों में फिट रहने के लिए नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

चाय और कॉफी

गर्मी के मौसम में चाय (Tea) और कॉफी (Coffee) का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि गर्मी के मौसम में अगर आप ज्यादा चाय और कॉफी का सेवन करते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है।

मसालेदार भोजन

गर्मी के मौसम में जितना हो सके उतने हल्के भोजन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर आप गर्मी के मौसम में अधिक मसालेदार भोजन (spicy food) का सेवन करते हैं, तो इससे आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

अदरक का अधिक सेवन

गर्मी के मौसम में अदरक (Ginger) का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए। क्योंकि अदरक की तासीर काफी गर्म होती है, इसलिए अगर आप गर्मी के मौसम में अदरक का अधिक सेवन करते हैं, तो इससे पाईल्स और नकसीर फूटने की संभावना बढ़ जाती है।

फ्रिज का ठंडा पानी

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग फ्रिज का ठंडा पानी (Cold Water) पीना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फ्रिज का ठंडा पानी प्यास तो बुझा देता है, लेकिन आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। जी हां फ्रिज का ठंडा पानी पीने से गले में खराश, बुखार जैसी शिकायत हो सकती है।

आम का अधिक सेवन

गर्मी के मौसम का इंतजार ही ज्यादातर लोग आम (Mango) खाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आम का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप आम का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। साथ ही पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

ऑयली फूड

गर्मी के मौसम में ऑयली फूड (Oily Food) का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि ऑयली फूड का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या तो होती ही है, साथ ही पिंपल्स की शिकायत भी हो सकती है।

ड्राई फ्रूट्स का अधिक सेवन

ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, इसलिए अगर आप गर्मी के मौसम में अधिक मात्रा में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

नॉनवेज

गर्मी के मौसम में अधिक मात्रा में नॉनवेज (non veg) का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में गर्मी की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।