कब्ज और अपच होने पर ना करें इन सब्जियों का सेवन -  Kabz Aur Apach Hone Par Na Kare In Sabjiyon Ka Sevan

कब्ज और अपच होने पर ना करें इन सब्जियों का सेवन (फोटो - sportskeedaहिंदी)
कब्ज और अपच होने पर ना करें इन सब्जियों का सेवन (फोटो - sportskeedaहिंदी)

आज के समय में लोगो के लाइफस्टाइल के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ गयी हैं। पेट की समस्याएं अन्य बीमारियों को बुलावा देती हैं। ऐसे में हमें इसका अधिक ख्याल रखना चाहिए। हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि पेट की समस्या जैसे कब्ज़ और अपच होने पर किन सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। आइये इस विषय में विस्तार से चर्चा करें।

कब्ज और अपच होने पर ना करें इन सब्जियों का सेवन - Kabz Aur Apach Hone Par Na Kare In Sabjiyon Ka Sevan In Hindi

सफ़ेद छोले (Chickpeas)

छोले- भटूरे, छोले-पूरी, छोले-चावल किसी भी प्रकार में सफ़ेद छोले या काबुली छोले पेट की समस्या पैदा कर सकते हैं। इनको खाने से पेट में गैस, कब्ज़ और अपच की समस्या हो सकती है, जिनका पाचन तंत्र कमजोर है उन्हें यह सब्जी नहीं खानी चाहिए।

राजमा (Kidney beans)

राजमा-चावल को किसी भी परिचय की ज़रुरत नहीं। राजमा का सेवन हर कोई पसंद करता है लेकिन अपच की स्थिति में यह नुकसानदायक है।। राजमा खाने से पेट में गैस बनने की समस्या और शरीर में भारीपन जैसा महसूस हो सकता है।

कटहल (Jackfruit)

घर पर, रेस्टोरेंट में, त्योहारों पर कटहल की सब्जी सभी ने खाई होगी, यह खाने में स्वादिष्ट जरूर होती है लेकिन इसके नुकसान भी होते हैं। जिन लोगों को गैस बनने की समस्या होती है, उन्हें कटहल की सब्जी खाने से बचना चाहिए। कटहल बादी प्रकृति का माना जाता है, यानी शरीर में गैस बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है।

अरबी (Taro)

देश-विदेश में अरबी की सब्जी लोकप्रिय होती है। लेकिन इसका सेवन अपच में नुकसानदेह होता है। अरबी की प्रकृति वायुवर्धक होती है जिसके कारण पेट संबंधित समस्याएं उत्पन हो सकती हैं, जैसे गैस बनना, अपच होना और कब्ज़ बनना।

मूली (Raddish)

मूली का उपयोग सलाद, परांठे आदि में किया जाता है। मूली ज़्यादातर सर्दियों के मौसम में मिलती है। इसे बिना मौसम खाने से पेट संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को गैस बनने की समस्या होती है, उन्हें ऑफ सीजन में तो मूली खाने से पूरी तरह बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।