चाय के साथ टोस्ट खाने वाले हो जाएँ सावधान, जान लें नुकसान

चाय के साथ टोस्ट खाने वाले हो जाएँ सावधान, जान लें नुकसान
चाय के साथ टोस्ट खाने वाले हो जाएँ सावधान, जान लें नुकसान

चाय पीने के कई लोग शौकीन होते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को सिर्फ चाय पीना पसंद नहीं होता है। इसलिए चाय के साथ टोस्ट का सेवन करना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसका सेवन सुबह तो करते ही हैं, इसके अलावा शाम की चाय के साथ भी इसे खाना पसंद करते हैं। कभी कभी इसका सेवन करना ठीक है, लेकिन जो लोग लगातार इसका सेवन करते हैं। उनके लिए ये बहुत ज्यादा हानिकारक होता है। तो आइए जानते हैं, इन दोनों का साथ में सेवन करना किस तरह से आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

चाय के साथ टोस्ट खाने वाले हो जाएँ सावधान, जान लें नुकसान Those who eat toast with tea, be careful, know the disadvantages in hindi

टोस्ट में होती है भरपूर चीनी (Sugar) - टोस्ट बनाते समय उसके इंग्रीडीयंट में शक्कर का उपयोग किया जाता है। जो कि सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है। इसको खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है जिससे डायबिटीज (Diabetes) होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

पाचन के लिए नुकसानदायक - ज्यादातर टोस्ट को मैदे से तैयार किया जाता है। ऐसे में अगर आप इसका एक से ज्यादा सेवन करते हैं, तो ये पाचन (digestion problem) संबंधी परेशानी को बढ़ा देता है। जिससे कब्ज की समस्या शुरू होने लगती है।

वजन बढ़ता है (Weight gain) - जैसा कि हमने आपको बताया कि टोस्ट को मैदा से बनाया जाता है। ऐसे में अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। क्योंकि टोस्ट में मैदे के अलावा शक्कर का उपयोग भी किया जाता है। जो वजन को बढ़ाने में योगदान देती है।

त्वचा रोग (Skin disease) - अक्सर कुछ लोगों में देखा गया है कि टोस्ट के सेवन से त्वचा रोग होने लगता है। कुछ लोगों में टोस्ट को खाने से एलर्जी होने लगती है। जैसे कि सफेद दाग, लाल चक्कते। इसलिए अगर आपको भी ये परेशानी हो रही है, तो इसका सेवन करना तुरंत बंद कर दें।

हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ाता है - हार्ट (Heart problem) की सेहत के लिए चाय के साथ टोस्ट खाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता। क्योंकि इससे उन सभी रोगों का जोखिम बढ़ता है जो हृदय रोगों के प्रमुख जोखिम कारक हैं। जैसे हाई बीपी, अधिक वजन, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल आदि।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now