तिल का तेल लगाने के फायदे 

तिल का तेल लगाने के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
तिल का तेल लगाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

एक अच्छी सेहत के लिए लोगों को अपने खाने पीने का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में लोग कौन से तेल का उपयोग करते हैं, ये सेहत पर बहुत निर्भर करता है। कुछ लोग सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग घी का। वहीं आपको बता दें, तिल का सेवन सेहत के लिए जितना लाभकारी होता है, उतना ही इसका तेल भी फायदेमंद है। दरअसल, तिल के तेल में कई एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसकी वजह से लोग इसे अपने उपयोग में लाते हैं। तिल का तेल खाने में जितना लाभकारी है, उतना ही लाभ इसे लगाने में होता है। तिल के तेल Sesame oil में विटामिन ई, ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बहुत लाभकारी होते है।

तिल का तेल लगाने के फायदे : Til Ka Tel Lagane Ke Fayde In Hindi

मांसपेशियों के लिए - तिल का तेल मांसपेशियों (Muscles) के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तिल का तेल शरीर को ठंडक देता है। अगर आप शाम के समय तिल के तेल से मालिश करते हैं, तो इससे स्किन डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

सूजन दूर करने के लिए - तिल का तेल शरीर की सूजन (swelling) को दूर करता है। इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर से सूजन को दूर करता है और नसों के तनाव को कम करता है।

तनाव stress कम करता है - जिन लोगों को तनाव रहता है उनके लिए तिल का तेल बहुत लाभकारी माना जाता है। यह एंजाइम और हार्मोन के प्रोडक्शन को उत्तेजित करके किसी व्यक्ति के मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।