तिल के तेल से मालिश करने के फायदे

तिल के तेल से मालिश करने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
तिल के तेल से मालिश करने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

तिल Til का सेवन करना जितना लाभकारी होता है, उतना ही फायदेमंद इसका तेल भी होता है। दरअसल, तिल के तेल में कई एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं इसलिए सालों से लोग इस तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही तिल के तेल में विटामिन ई होता है, जो चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, इसका ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा की बनावट को बेहतर बनाता है और झुर्रियां आदि की समस्या से बचाता है। वहीं अगर आप तिल के तेल से मालिश करते हैं तो इससे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं तिल के तेल की मालिश के फायदे (Sesame oil massage benefits)

तिल के तेल से मालिश करने के फायदे : Til Ke Tel Se Malish Karne Ke Fayde In Hindi

मांसपेशियों को आराम मिलता है - आपको बता दें, तिल के तेल की मालिश करने से कई फायदे मिलते हैं। तिल का तेल शरीर को ठंडक देता है। तेल से शरीर की मालिश करके सोना स्किन डिटॉक्स करने में मदद करता है त्वचा में विषाक्त पदार्थों को निकालता है।

सूजन दूर करता है - तिल का तेल शरीर की सूजन को दूर करता है। इसका एंटीइंफ्लेमेटरी गुण शरीर से सूजन को दूर करने में मदद करता है और नसों के तनाव को कम करता है। दरअसल, तिल के तेल की मालिश से शरीर रिलेक्स होने लगता है और दर्द में कमी आती है।

तनाव कम करता है - अगर किसी व्यक्ति को तनाव रहता है तो इसके लिए तिल के तेल का उपयोग लाभकारी होता है। आपको बता दें, तिल का तेल घटक टायरोसिन सीधे मस्तिष्क में सेरोटोनिन गतिविधि से जुड़ा होता है। यह एंजाइम और हार्मोन के प्रोडक्शन को उत्तेजित करके किसी व्यक्ति के मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।