पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज (sportskeeda Hindi)
पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज (sportskeeda Hindi)

पेट (Belly) के आस पास बढ़ी चर्बी हमारे शरीर पर सबसे पहले दिखाई देने लगती है। एक बार यह चर्बी बढ़नी शुरू हुई तो फिर इसे कम करने के लिए लोग ना जाने क्या क्या करते हैं। हर कोई इस एक्सट्रा फैट से परेशान हो जाता हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज अपना सकते हैं जो पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। जानते हैं कैसे पेट की चर्बी कम करें।

youtube-cover

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज : Tips To Reduce Belly Fat In Hindi

प्लैंक करें -

पेट कम करने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज भी लाभकारी होती है। इसे करने से चर्बी कम होने के साथ ही शरीर का संतुलन भी बेहतर हो सकता है। इस एक्सरसाइज को करते समय पेट के आस पास खिचाव महसूस होता है, जो चर्बी कम करने के लिए जरूरी है।

तैराकी करना -

अगर आप अपने पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो इसके लिए तैराकी कर सकते हैं। इससे शरीर में अतिरिक्त जमा वसा कम होने लगता है। तैराकी करने से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि शरीर भी बेहतर शेप में आ सकता है।

वेट ट्रेनिंग -

वेट उठाने वाले व्यायाम करने से न सिर्फ शरीर को आकर्षक शेप मिल सकती है, बल्कि शरीर की चर्बी भी कम हो सकती है। साथ ही पेट की चर्बी कम करने के लिए भी फायदेमंद है।

बेसिक क्रंच -

पेट कम करने की कसरत के रूप में क्रंच बेहद करना लाभकारी है। क्रंच करने का तरीका भी आसान है। इसी वजह से इसे पेट की चर्बी कम करने के उपाय में गिना जा सकता है। इन सब व्यायाम के बाद भी खाने पीने का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि अक्सर शरीर में चर्बी गलत खान पान की वजह से ही बढ़ता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now