वीगन पनीर के नाम से मशहूर "टोफू पनीर" के फायदे : Tofu Paneer Benefits

वीगन पनीर के नाम से मशहूर "टोफू पनीर" के 7 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
वीगन पनीर के नाम से मशहूर "टोफू पनीर" के 7 फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

दिखने में पनीर जैसा, पर पनीर से कम पौष्टिक नहीं! जी हाँ, हम टोफू (Tofu) की बात कर रहे हैं। इस लेख में, वीगन पनीर के नाम से मशहूर "टोफू पनीर" के फायदे के बारे में बताया गया है। इसमें हेल्थी प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है। यह दूध से नहीं बनता, इसीलिए यह वीगन पनीर भी कहलाता हैं। धीरे-धीरे टोफू भी भारतीय रसोई में अपनी जगह बनाता जा रहा है। इसके 100 ग्राम में 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह सोयाबीन का एक उत्‍पाद है जो विशेष रूप से कार्डियोवैस्‍कुलर स्‍वास्‍थ्‍य को बनाए रखने में मदद करता है। टोफू में मौजूद पोषक तत्व कैंसर, एनीमिया, ऑस्टियोपोरोसिस और गुर्दे की बीमारियों के साथ ही कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को भी कम करने में सहायक होते हैं। दूध से एलर्जी वाले लोग भी टोफू का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए शाकाहारी भोजन का एक पौष्टिक विकल्‍प है। इस लेख में आप टोफू के फायदों के बारे में जानेंगे।

वीगन पनीर के नाम से मशहूर "टोफू पनीर" के 7 फायदे : Tofu Paneer Benefits In Hindi

1. मधुमेह में फायदेमंद (Helps In Diabetes)

मधुमेह वाले लोग अक्‍सर गुर्दे की बीमरीयों के लिए अधिक संवेदनशील होते हैं। जिससे शरीर मूत्र के माध्‍यम से प्रोटीन की बहुत अधिक मात्रा को बाहर कर देता है। को लोग आहार में टोफू पनीर का उपयोग करते हैं वे अन्‍य लोगों की तुलना में कम प्रोटीन उत्‍सर्जित करते है और यह आपको बीमारियों से भी बचता है।

2. हृदय के लिए लाभदायक (Good For Heart)

टोफू का सेवन हृदय रोग के खतरे को भी कम कर सकता है। टोफू में मौजूद आइसोफ्लेवोंस हृदय रोग के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकते हैं। ऐसे में हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए हफ्ते में कम से कम एक दिन डाइट में टोफू को शामिल ज़रूर करें।

3. वजन घटाने के लिए टोफू का सेवन (Helps In Weight Loss)

बढ़ते वजन की समस्या के लिए आहार में टोफू को शामिल करना अच्छा विकल्प हो सकता है। सोया प्रोडक्ट जैसे टोफू पनीर, मोटापे की समस्या पर असरदार हो सकते हैं। इसके सेवन से भूख कम हो सकती है और शरीर के अधिक फैट को भी कम किया जा सकता है।

4. हड्डियों को मजबूत करे (Strengthens Bone)

कई लोगों को यह जानकर हैरानी हो सकती है कि शरीर करीब 99 प्रतिशत तक कैल्शियम को स्टोर करके रखता है, ताकि हड्डियों और दांतों को मजबूती मिल सके। कैल्शियम ऐसा पोषक तत्व है, जो हड्डियों के लिए लाभकारी है। ऐसे में कैल्शियम के लिए टोफू का सेवन अच्छा विकल्प हो सकता है। जो लोग दूध या मांसाहारी आहार का सेवन नहीं करते, वो भी टोफू खा सकते हैं।

5. त्वचा के लिए (Good For Skin)

टोफू का सेवन त्वचा के लिए भी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, सोया उत्पादों में मौजूद आइसोफ्लेवोंस त्वचा के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हो सकता है। सोया प्रोडक्ट या उसके सप्लीमेंट के सेवन से त्वचा पर झुर्रियों व पिगमेंटेशन जैसी समस्या में सुधार हो सकता है।

6. मेनोपॉज़ में मददगार (Cures Menopause)

रजोनिवृत्ति (Menopause) के लक्षण अक्‍सर 45 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिलाओं में देखने मिलते हैं। यह एक प्राकृतिक और सामान्‍य स्थिति है जो हर महिला के साथ निश्चित समय में होती है। लेकिन आप इसके लक्षणों को कम जरूर कर सकते हैं। नियमित रूप से टोफू का सेवन करने पर यह रजोनिवृत्ति के लक्षणों से छुटकारा दिला सकता है। यह इस दौरान होने वाले हॉट फ्लैश को कम करने में सहायक होता है।

7. ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षणों को कम करे (Treats Osteoporosis)

कैल्शियम और मैग्‍नीशियम की अच्‍छी मात्रा टोफू में होती है। ये पोषक तत्‍व हड्डियों के गठन में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहि कारण है कि अधिकांश स्‍वास्‍थ्‍य सलाहकार भी टोफू को नियमित रूप से खाने की सलाह देते हैं। यह विशेष रूप से ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षणों को कम करने में सहायक होता है क्‍योंकि अधिकांश लोग कैल्शियम की कमी के कारण ऑस्टियोपोरोसिस के शिकार हो सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar