आपको बता दें कि ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega 3 Fatty Acid) को ओमेगा 3 भी कहा जाता हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ओमेगा 3 हृदय और आँखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। शरीर में ओमेगा 3 की पूर्ति से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसके सेवन से दिमाग और मेटाबोलिक सिंड्रोम के खतरे को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। सोया, अखरोट, अलसी के बीज, एवोकाडो, फूलगोभी, सैल्मन मछली, अंडे आदि ओमेगा 3 के अच्छे स्रोत होते हैं। आइये इस विषय के बारे में विस्तार से जानें। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि ओमेगा 3 किन खाद्य पदार्थो में पाया जाता है।
ओमेगा 3 किसमें पाया जाता है?
1. सोया (Soya)
शाकाहारी लोगो के लिए ओमेगा 3 प्राप्त करने का यह एक अच्छा विकल्प होता है। सोया में ओमेगा 3 फैटी एसिड के अलावा अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो आपके शारीर के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।
2. अखरोट (Walnut)
अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यह हमारे शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने के साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी को भी पूरा करता है। डाइट में अखरोट को शामिल करने से अनेक फायदे मिलते हैं।
3. अलसी के बीज (Flax Seeds)
अलसी यानी फ्लक्स सीड्स ओमेगा 3 की कमी को पूरा करने में सक्षम होते हैं। यह आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। इन्हें सूप, पानी, स्मूथी, सलाद आदि में डालकर इनका सेवन कर सकते हैं।
4. एवोकाडो (Avocado)
एवोकाडो में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर में होने वाली ओमेगा 3 की कमी को पूरा करने में मददगार होता है। यह भी आसानी से बाजार में मिल जाता है।
5. फूलगोभी (Cauliflower)
फूलगोभी में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। यह हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और नियासिन आदि गुण हमारी इम्युनिटी को मजबूती देते हैं।
6. मछली (Salmon Fish)
मछली खासकर सैल्मन मछली में ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में होता है। मछली में ओमेगा 3 के अलावा प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन B5 भी होते हैं। मछली का सेवन शरीर को अनेक स्वास्थ्य लाभ देता है।
7. अंडे (Eggs)
अंडे से हमें प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है। अंडे के रोजाना सेवन से हृदय रोग और कोलेस्ट्रॉल सम्बंधित समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।