टॉप 7 विटामिन E रिच फूड्स और फायदे - Top 7 Vitamin E Rich Foods And Benefits

टॉप 7 विटामिन E रिच फूड्स और फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
टॉप 7 विटामिन E रिच फूड्स और फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

विटामिन E एक फैट में घुलनशील यौगिक है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। पर्याप्त विटामिन E प्राप्त करना इम्यून सिस्टम, ब्लड वेसल के स्वास्थ्य और त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए आवश्यक होता है। वैसे तो विटामिन E के आठ अलग-अलग रूप होते हैं लेकिन शोधकर्ताओं का मानना है कि केवल एक प्रकार, अल्फा-टोकोफेरोल (alpha-tocopherol), मानव पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। नट, बीज, और कुछ तेलों में सबसे अधिक विटामिन E होता है। कुछ हरी सब्जियां, फल और कुछ प्रकार के सी-फूड्स में भी विटामिन E होता है। इस लेख में टॉप 7 विटामिन E युक्त खाद्य पदार्थ और उनके फायदों के बारे में बताया गया है।

टॉप 7 विटामिन E रिच फूड्स और फायदे

1. सूरजमुखी के बीज (Sunflower seeds)

सूरजमुखी के बीज एक बेहतरीन नाश्ता हो सकते हैं। लोग इन्हें दही, दलिया या सलाद पर भी छिड़क कर इनका सेवन कर सकते हैं। सूरजमुखी के बीज के 100 ग्राम में 35.17 मिलीग्राम विटामिन E का होता है।

2. बादाम (Almond)

बादाम के प्रत्येक 100 ग्राम में 25.63 मिलीग्राम विटामिन E है। लोग भुने हुए बादाम को नाश्ते में खा सकते हैं।

3. मूंगफली (Peanuts)

मूंगफली एक लोकप्रिय नट है। 100 ग्राम मूंगफली में 4.93 मिलीग्राम विटामिन E होता है।

4. एवोकैडो (Avocado)

एवोकैडो एक बहुमुखी फल है जिसमें बहुत कम चीनी और बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। 100 ग्राम एवोकाडो में 2.07 मिलीग्राम विटामिन E होता है।

5. पालक (Spinach)

हरी सब्जियों में पालक सबसे लोकप्रिय होता है। कच्चे पालक के 100 ग्राम सर्विंग में 2.03 मिलीग्राम विटामिन E होता है।

6. स्विस चर्ड (Swiss chard)

स्विस चार्ड एक हरे रंग की पत्तेदार सब्जी है। 100 ग्राम स्विस चार्ड में 1.89 मिलीग्राम विटामिन E होता है।

7. बटरनट स्क्वाश (Butternut squash)

बटरनट स्क्वाश एक स्वादिष्ट सब्जी है जो पतझड़ और सर्दियों के दौरान बनने वाले व्यंजनों में आम है। 100 ग्राम बेक्ड बटरनट स्क्वाश 1.29 मिलीग्राम विटामिन E का अच्छा स्रोत है।

विटामिन E के फायदे : Benefits Of Vitamin E In Hindi

1. विटामिन E के सेवन से बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे बालों का झड़ना-टूटना और बेजान हो जाना ठीक हो सकता है।

2. त्वचा के लिए विटामिन E के अनेक फायदे होते हैं। विटामिन E कई ब्यूटी उत्पादों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

3. स्वास्थ्य हृदय के लिए भी विटामिन E बहुत लाभदायक होता है। यह कार्डियोवैस्कुलर डिसऑर्डर्स को ठीक करने में मददगार है।

4. इम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए विटामिन E का सेवन महत्वपूर्ण होता है।

5. नेत्र रोग में डॉक्टर्स भी विटामिन E के सेवन का सुझाव देते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
App download animated image Get the free App now