त्रिकटु चूर्ण के 3 उपयोग, 7 फायदे

त्रिकटु चूर्ण के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
त्रिकटु चूर्ण के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं, उन्हीं में से एक जड़ी बूटी त्रिकटु चूर्ण (Trikatu Churna) है। त्रिकटु चूर्ण का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि त्रिकटु चूर्ण को बनाने के लिए काली मिर्च, पिप्पली व सूखे अदरक यानी सोंठ का उपयोग किया जाता है। जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही त्रिकटु चूर्ण में एंटी एलर्जीक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल, एंटी बायोटीक और एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं त्रिकटु चूर्ण के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

त्रिकटु चूर्ण के 3 उपयोग, 7 फायदे- Trikatu Churna Ke Upyog, Fayde In Hindi

त्रिकटु चूर्ण के उपयोग

1- त्रिकटु चूर्ण का सेवन दूध के साथ किया जा सकता है।

2- त्रिकटु चूर्ण का सेवन गुनगुने पानी के साथ किया जा सकता है।

3- त्रिकटु चूर्ण में शहद मिलाकर खाया जा सकता है।

त्रिकटु चूर्ण के फायदे

1- शरीर में दर्द या सूजन (body pain or swelling) की शिकायत होने पर त्रिकटु चूर्ण का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि त्रिकटु चूर्ण में एनाल्जेसिक यानी दर्द को कम करने वाला प्रभाव पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होता है। इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे दर्द और सूजन की समस्या दूर होती है।

2- इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होने की वजह से आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। लेकिन अगर आप त्रिकटु चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

3- शरीर में बढ़ता खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ट्राइग्लिसराइड्स (triglycerides) हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। लेकिन अगर आप त्रिकटु चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा कम होती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

4- अगर आप बढ़ते वजन (Weight) की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको त्रिकटु चूर्ण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि त्रिकटु चूर्ण का सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है।

5- पाचन (Digestion) संबंधी समस्या होने पर त्रिकटु चूर्ण का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि त्रिकटु चूर्ण का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और अपच, एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

6- त्रिकटु चूर्ण का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप त्रिकटु चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी समस्याएं दूर होती है।

7- त्रिकटु चूर्ण का सेवन थायरायड (Thyroid) के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर थायरायड के मरीज त्रिकटु चूर्ण का सेवन करते हैं, तो इससे थायराइड के लक्षणों में कमी आ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।