अनिद्रा से हैं परेशान? तो आज ही कीजिये इसका उपचार इस घरेलू नुस्खे से!

Troubled by insomnia? So treat it today with this home remedy!
अनिद्रा से हैं परेशान? तो आज ही कीजिये इसका उपचार इस घरेलू नुस्खे से!

एक थकान भरे दिन के बाद जब हम डिनर कर के अपने बिस्तर पर जाते हैं तो अच्छी और गहरी नींद चाहते हैं। लेकिन कई लोग दिनभर की थकान के बाद भी ठीक से सो नहीं पाते। ऐसे में लोग अनिद्रा जिसे अंग्रेजी में Insomnia कहा जाता है इसका शिकार हो जाते हैं। अनिद्रा का मुख्य कारण देखा जाए तो मानसिक तनाव, दबी हुई इच्छाएं और मन में तीव्र कड़वाहट है।

क्या है अनिंद्र के लक्षण?

• रात को सोने में परेशानी होना।

• दिन के वक्त थकान महसूस होना या दिन के वक्त नींद आना।

• सुबह उठने के बाद तरोताजा महसूस न करना।

• सोते वक्त बार-बार उठना या नींद आने में परेशानी होना।

• ज्यादा देर तक जागना।

• देर रात सोने के बाद जल्दी उठ जाना।

अनिद्रा के लक्षण को पहचान कर उसका सही समय पर इलाज करना जरूरी है वरना कई गंभीर बीमारियां पनप सकती हैं। अनिद्रा के लिए आयुर्वेदिक दवा या घरेलू नुस्खे भी खूब आजमाए जाते हैं। आज हम बात करेंगे अनिद्रा के घरेलू के बारे में जिसके जरिए आप एक अच्छी नींद ले सकते हैं।

अनिद्रा का घरेलू उपचार निम्लिखित हैं:-

youtube-cover

1. सोने से पहले पिएं बादाम वाला गर्म दूध

जिन लोगों को नींद नहीं आने की समस्या है उन्हें रात में सोने से पहले गर्म दूध पीना चाहिए, अनिद्रा को भगाने का ये सबसे आसान तरीका है। बादाम का दूध कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जिससे मस्तिष्क को मेलाटोनिन (वह हार्मोन जो निद्रावस्था /जागृतावस्था चक्र को नियंत्रित करने में मदद करता है) के निर्माण में मदद मिलती है।

2. तिल का तेल का कीजिये प्रयोग

तिल के तेल को अपने पैरों के तलवों पर लगा कर रगड़ें, जब नींद थोड़ी-थोड़ी आने लगे तो सूती मोजे पैरों में पहन लें ताकी चादर में तेल न लगें। तिल के तेल को नियमित रूप से तलवों पर रगड़ने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

3. पुदीना का कीजिये इस्तमाल

अनिद्रा की समस्या
अनिद्रा की समस्या

अनिद्रा की समस्या है तो पुदीने की चाय पीना शुरू कर दें। इसके सेवन से तनाव से राहत दिलाकर अच्छी नींद लेने में सहयोग करता है। पुदीने की चाय बनाने के लिए, 10 से 12 पुदीने की पत्तियां, थोड़ा नमक, काली मिर्च पाउडर, पानी मिला कर चाय तैयार कर उसका सेवन करें। अनिद्रा की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

4. कीवी का कीजिये सेवन

कीवी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में उपयोगी माना जाता है। साथ ही इसमें सेरोटोनिन (serotonin- एक प्रकार का केमिकल) मौजूद होता है, जो अच्छी नींद के लिए उपयोगी हो सकता है। पूरे दिन में या सोने से कुछ घंटे पहले एक या दो ताजे कीवी फल खाने से अनिद्रा की समस्या में लाभ मिलता है।

अनिद्रा को जल्दी कैसे ठीक करें?

यदि आप शाम को जल्दी सोने लगें, तो रोशनी को तीव्र कर दें. - अगर आपका दिमाग सोच-विचार में लगा है या आपकी मांसपेशियां तनाव में हैं, तो आपको सोने में मुश्किल हो सकती है. दिमाग को शांत करने और मांसपेशियों को आराम देने के लिए, ध्यान करना, गहरी सांस लेना या मांसपेशियां को आराम देने से लाभ हो सकता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।