रोज पिएं तुलसी का पानी, आसपास भी नहीं भटकेगी बीमारियां

रोज पिएं तुलसी का पानी, आसपास भी नहीं भटकेगी बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज पिएं तुलसी का पानी, आसपास भी नहीं भटकेगी बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

तुलसी (Tulsi) का पौधा घर के आंगन में रखना काफी शुभ माना जाता है। जिस घर के आंगन में तुलसी का पौधा होता है, वहां बैक्टीरिया और जीवाणु प्रवेश नहीं कर पाते हैं। साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप तुलसी के पत्ते या तुलसी के पत्ते के पानी का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को काफी लाभ पहुंचाते हैं। जी हां क्योंकि तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। बता दें कि तुलसी में विटामिन सी, कैल्शियम, जिंक, आयरन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। साथ ही तुलसी में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं तुलसी का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज पिएं तुलसी का पानी, आसपास भी नहीं भटकेगी बीमारियां-Benefits Of Drinking Tulsi Water In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

तुलसी का पानी एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप तुलसी के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) बूस्ट होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर

शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप रोज तुलसी के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

तनाव होता है कम

रोज़मर्रा के कई परेशानियों की वजह से लोगों को तनाव महसूस होता है। इसलिए स्ट्रेस (Stress) लोगों की ज़िंदगी का एक हिस्सा बनता जा रहा है। लेकिन अगर आप रोजाना एक कप तुलसी के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे तनाव कम होता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको तुलसी के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

पाचन से जुड़ी समस्या होती है दूर

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर तुलसी के पानी का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि तुलसी के पानी का सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए तुलसी के पानी का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज तुलसी के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

तुलसी के पानी का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है, क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे स्किन संबंधी कई समस्या दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) होने पर तुलसी के पानी का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि तुलसी के पानी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं, जो सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

तुलसी के पानी का सेवन हार्ट (Heart) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि तुलसी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava