तुलसी के बीज के फायदे : Tulsi Ke Beej Ke Fayde

तुलसी के बीज के फायदे  (फोटो - live healthy life)
तुलसी के बीज के फायदे (फोटो - live healthy life)

तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है। बहुत सालों से तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल आयुर्वेदिक इलाज में किया जाता रहा है। आज भी लोगों को जब गले में खराश, खांसी, जुकाम जैसी समस्या होती है, तो लोग तुलसी का काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। तुलसी की पत्तियों के साथ ही इसके बीज भी काफी गुणकारी होते हैं। तुलसी के बीजों से कई तरह की सेहत संबंधित समस्याओं का उपचार किया जाता है। जानते हैं तुलसी के बीज के फायदे।

तुलसी के बीज के फायदे : Tulsi Ke Beej Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए - तुलसी के बीजों में अधिक मात्रा में फ्लेवोनॉएड, फिनोलिक तत्व मौजूद होते हैं। ये दोनों ही तत्व इम्यून सिस्टम को बूस्ट करते हैं। इसके साथ ही तुलसी के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

सूजन को कम करने के लिए - अगर किसी के शरीर में सूजन की समस्या रहती है तो ऐसे में तुलसी के बीज का सेवन फायदेमंद होता है। तुलसी के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो एडिमा से बचाव करते हैं।

तनाव से छुटकारा पाने के लिए - आज के समय में लोगों को अपना काम की वजह से और इस बढ़ते कोरोना काल में तनाव, चिंता जैसी समस्या रहने लगी है। ऐसे में तुलसी के बीजों का सेवन करने से तनाव की समस्या से बचाव हो सकता है। इन बीजों में दिमाग को कूल, काम और सूदिंग करने के गुण होते हैं, जिससे तनाव कम होता है। तुलसी की पत्तियों में कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो दिमाग के थकान को दूर करते हैं। इससे डिप्रेशन कम करने में भी मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।