भारत के लगभग हर घर में आपको होली बेसिल यानी तुलसी का पौधा नजर आ जाएगा। जहां एक तरफ इसकी धार्मिक मान्यता है, वहीं कई बीमारियों के इलाज में भी इसका प्रयोग किया जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, जिस घर के आंगन में तुलसी का पौधा होता है, वहां बैक्टीरिया और जीवाणु प्रवेश नहीं कर पाते हैं। साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है।
तुलसी के फायदे – Basil Leaves Benefits in Hindi
तनाव के लिए - आज के समय में तनाव एक बहुत आम समस्या बन गई है और इससे आराम पाने के लिए लोग कई तरह की थेरेपी अपनाते हैं। लेकिन इसके लिए तुलसी पत्ते के फायदे इस समस्या को कम करने में देखे गए हैं। इसमें एंटीस्ट्रेस गुण होते हैं, जो स्ट्रेस से आराम दिला सकते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए - आज के समय में लोगों कीरोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इससे बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। इसके लिए तुलसी के पत्ते खाने के फायदे देखे गए हैं। इसमें इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, इन गुणों के कारण तुलसी को अस्थमा जैसी बीमारी का उपचार करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुंह के स्वास्थ्य के लिए - तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं इसके कारण तुलसी मुंह से आने वाली बदबू, पायरिया और मसूड़ों से जुड़ी अन्य बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकती है। तुलसी में एंटीमाइक्रोबियल गुण भी होते हैं। यह गुण मुंह को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाए रखने में मददगार हो सकता है। साथ ही यह प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर भी है। इस प्रकार मुंह के स्वास्थ्य के लिए तुलसी के रस के फायदे देखे जा सकते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।