तोरई का जूस पीने से मिलते हैं ये 6 अद्भुत फायदे

तोरई का जूस पीने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
तोरई का जूस पीने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

तोरई (Ridge gourd) एक ऐसी सब्जी है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। क्योंकि तोरई की सब्जी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। लेकिन क्या आपने कभी तोरई के जूस (Ridge gourd Juice) का सेवन किया है। तोरई के जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां अगर आप तोरई के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि तोरई के जूस में डाइटरी फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं तोरई का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

तोरई का जूस पीने से मिलते हैं ये 6 अद्भुत फायदे-Turai Ka Juice Pine Se Milte Hai Ye Adbhut Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

तोरई के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि तोरई विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन करने से आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

तोरई के जूस का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तोरई में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको तोरई के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि तोरई में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

लिवर के लिए फायदेमंद

तोरई के जूस का सेवन लिवर (Liver) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तोरई के जूस का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे लिवर स्वस्थ रहता है और लिवर संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

तोरई के जूस का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि तोरई में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसका सेवन करने से टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं, साथ ही तोरई के जूस का सेवन करने से स्किन संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

तोरई के जूस का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तोरई में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी (Eyesight) को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava