टाइफाइड के लक्षण और घरेलू उपचार: Typhoid ke lakshan aur gharelu upchar

टाइफाइड के लक्षण और घरेलू उपचार Image: freepik
टाइफाइड के लक्षण और घरेलू उपचार Image: freepik

टाइफाइड एक खतरनाक बीमारी है। इसका अगर सही समय रहते इलाज नहीं किया जाए तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है। टाइफाइड बुखार को मियादी बुखार के नाम से भी जाना जाता है। बारिश के सीजन और गर्मियों के मौसम में टाइफाइड होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। भारत के हर राज्य में आपको इस बीमारी के मरीज मिल जाएंगे। इसके ट्रीटमेंट में लोग काफी पैसे भी खर्च करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ घरेलू उपचार के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप घर पर ही टाइफाइड का इलाज कर सकेंगे।

टाइफाइड के लक्षण

बुखार आना

भूख कम लगना

सिर दर्द करना

ज्यादा ठंड लगना

अधिक कमजोरी होना

दस्त की समस्या

छाती में जलन

कब्ज की समस्या

ड्राई कफ

वजन घटना

टाइफाइड से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

तुलसी

तुलसी में कई औषधि गुण पाए जाते हैं जो टाइफाइड से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर है। इसके लिए तुलसी और सूरजमुखी के रस को निकाल कर पीएं। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा। इसके अलावा एक पैन में पानी और तुलसी की पत्तियां उबाल लें और दिन में 4-5 बार पिएं।

सेब का रस

सेब का रस टाइफाइड से निजात दिलाने में बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए सेब के जूस में अदरक का रस मिलाएं और फिर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।

लहसुन

लहसुन बहुत गर्म होता है। इसके साथ ही इसमें एंटी बायोटिक, एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो टाइफाइड के खिलाफ काफी प्रभावी साबित होता है। इसके लिए घी में 6-7 लहसुन की कली फ्राई करें और इसमें सेंधा नमक डालकर इसका सेवन करें।

शहद

शहद में एंटीवायरल, एंटीबैक्टिया, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसे गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। ऐसा करने से आपको जल्द आराम मिलेगा।

Edited by Ritu Raj