उड़द की दाल खाने के 7 स्वास्थ्य लाभ

उड़द की दाल खाने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
उड़द की दाल खाने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

उड़द की दाल (Urad Dal) खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। क्योंकि उड़द की दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। उड़द की दाल का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि उड़द की दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसमें फाइबर, विटामिन बी, थायमीन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं उड़द की दाल खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

उड़द की दाल खाने के 7 स्वास्थ्य लाभ-Urad Ki Dal Khane Ke Swasthya Laabh In Hindi

कब्ज की समस्या होती है दूर

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर उड़द की दाल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उड़द की दाल फाइबर से भरपूर होती है, जो मल को सॉफ्ट बनाने में मदद करती है, जिससे मल त्याग करने में आसानी होती है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए उड़द की दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उड़द दाल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

सिर दर्द में फायदेमंद

सिर दर्द (Headache) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन सिर दर्द की शिकायत होने पर अगर आप उड़द की दाल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उड़द की दाल में मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन (Digestion) क्रिया को बेहतर बनाने के लिए उड़द की दाल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उड़द की दाल में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

महिलाओं के लिए फायदेमंद

महिलाओं के लिए उड़द की दाल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि महिलाओं में आयरन (Iron) की कमी ज्यादा देखने को मिलती है और उड़द की दाल में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

उड़द की दाल का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि उड़द की दाल में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

हार्ट (Heart) के लिए उड़द की दाल का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि उड़द की दाल में फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava