मच्छरों को भगाने के लिए बाजारी लिक्विड का इस्तेमाल है स्वास्थ्य के लिए घातक, अपनाएं ये 4 आसान उपाय 

मच्छरों को भगाने के लिए बाजारी लिक्विड का इस्तेमाल है स्वास्थ्य के लिए घातक, अपनाएं ये आसान उपाय
मच्छरों को भगाने के लिए बाजारी लिक्विड का इस्तेमाल है स्वास्थ्य के लिए घातक, अपनाएं ये आसान उपाय

गर्मियों के आते ही मच्छरों का आतंक भी शुरू हो जाता है। मच्छरों के काटने से गंभीर बीमारियां भी होने लगती हैं। इसलिए लोग मच्छरों से बचने के लिए, कई तरह के स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। जो कि मच्छरों को तो भगा देते हैं, लेकिन इंसानों के स्वास्थ्य के लिए ये स्प्रे, लिक्विड बहुत हानिकारक साबित होते हैं। खासकर बच्चों के लिए इसके बहुत घातक परिणाम देखने को मिलते हैं। इसके उपयोग से अक्सर एलर्जी, अस्थमा, सर्दी और भी कई बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप भी इन लिक्विड का इस्तेमाल कर रहें हैं, तो आज से ही इनका इस्तेमाल बंद करें और इन घरेलू देसी उपायों को अपनाकर मच्छरों को घर से भगाएं।

मच्छरों को भगाने के लिए बाजारी लिक्विड का इस्तेमाल है स्वास्थ्य के लिए घातक, अपनाएं ये आसान उपाय Use of market liquid to drive away mosquitoes is dangerous for health, follow these 4 simple measures in hindi

कपूर का इस्तेमाल (Use of camphor) - कपूर के इस्तेमाल से आप घर में मच्छरों को आने से रोक सकते हैं। रोजाना शाम में आप घर के अंदर कपूर का धुआं करें, इससे मच्छर का प्रवेश घर में नहीं होगा और जो मच्छर घर में होंगे, वो भी भाग जाएँगे।

नीम की का धुआं (Neem smoke) - अगर आप मच्छरों से बहुत ज्यादा परेशान हैं, तो घर में नीम को जलाकर धुआं करें। नीम के धुएं से मच्छर भागने लगते हैं। इसके अलावा आप रुई की बत्ती को नीम के तेल में डुबोकर दिए में रखकर नीम तेल डालकर जलाएँ। इससे भी मच्छर घर में नहीं आएंगे।

लहसुन, प्याज के छिलके से भगाएं मच्छर (Use Garlic, Onion peel ) - लहसुन को कूटकर और प्याज के छिलके को एक दिन पानी में रखें। इसके बाद इस लिक्विड को छानकर, एक स्प्रे बॉटल में भरे और घर के पर्दे, दरवाजे, खिड़कियों पर इस लिक्विड को डालें। इसकी बदबू से घर में मच्छर नहीं आएंगे।

नारियल के जूट का करें उपयोग (Use coconut jute) - नारियल के जूट को जलाकर, एक बार पूरे घर में घुमाएं। इसे आप शाम में करें। इसके धुएं से मच्छर अगर घर में घुस भी गए होंगे, तो वो भी बाहर निकल जाएंगे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki