लहसुन के उपयोग, 8 फायदे और 3 नुकसान-Lahsun Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

लहसुन के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
लहसुन के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

लहसुन (Garlic) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि लहसुन में विटामिन-बी, विटामिन-सी, सेलेनियम, मैंगनीज़ और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण भी मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन लहसुन का सेवन भी अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं लहसुन के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

लहसुन के उपयोग, 8 फायदे और 3 नुकसान

लहसुन के उपयोग

- खाली पेट कच्चे लहसुन का गुनगुने पानी के साथ सेवन किया जा सकता है, जो कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है।

- लहसुन का उपयोग सब्जी बनाने में किया जाता है।

- लहसुन की कलियों को घी में भूनकर भी खाया जा सकता है।

- लहसुन की कलियों को सरसों के तेल में गर्म करके जोड़ों के दर्द में लगाया जा सकता है।

- लहसुन और मिर्च की चटनी बनाकर खाया जा सकता है।

लहसुन के फायदे

1- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे वजन आसानी से कंट्रोल होता है।

2- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण होता है, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

3- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत होती है, उनको रोजाना लहसुन का सेवन करना चाहिए, क्योंकि लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

4- लहसुन का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होते हैं।

5- सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर भी लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटी-वायरल और एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव पाया जाता है, जो सर्दी-जुकाम से राहत दिलाता है।

6- लहुसन का सेवन कैंसर (Cancer) के खतरे को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि लहसुन में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

7- जोड़ों के दर्द (Joint Pain) की शिकायत होने पर लहसुन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं, जो दर्द को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

8- लहसुन का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से काफी हद तक बच सकते हैं।

लहसुन के नुकसान

1- लहसुन से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन और स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।

2- लहसुन का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

3- लहसुन का सेवन करने से मुंह या शरीर से दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now