ब्रोकली के 5 उपयोग, 8 फायदे

ब्रोकली के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
ब्रोकली के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

हरी सब्जियों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हरी सब्जियां पोषक तत्वों का भंडार होती है, उन्हीं हरी सब्जियों में से एक सब्जी ब्रोकली है। जी हां ब्रोकली जो दिखने में फूलगोभी की तरह ही होती है। लेकिन इसका स्वाद फूलगोभी से बिल्कुल अलग होता है। ब्रोकली में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए, विटामिन सी, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं ब्रोकली के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

youtube-cover

ब्रोकली के 5 उपयोग, 8 फायदे-Uses And Benefits Of Broccoli In Hindi

ब्रोकली के उपयोग

1- ब्रोकली का इस्तेमाल स्वादिष्ट सब्जी बनाने के लिए कर सकते हैं।

2- ब्रोकली का उपयोग जूस या सूप बनाने के लिए किया जा सकता है।

3- ब्रोकली का उपयोग सलाद के रूप में कर सकते हैं।

4- ब्रोकली को उबालकर भी खाया जा सकता है।

5- ब्रोकली का रायता बनाकर खाया जा सकता है।

ब्रोकली के फायदे

1- हृदय (Heart) स्वास्थ्य के लिए ब्रोकली का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि ब्रोकली का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

2- ब्रोकली में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसको अपनी डाइट में शामिल करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है।

3- ब्रोकली में फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से वजन कंट्रोल होता है।

4- ब्रोकली का सेवन हड्डियों (Bones) और दांतों (Teeth) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

5- ब्रोकली एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

6- शरीर में जमे विषैले पदार्थ को बाहर निकालने के लिए ब्रोकली का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे लिवर स्वस्थ रहता है।

7- ब्रोकली का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

8- ब्रोकली में विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now