चने की दाल के 6 उपयोग, 8 फायदे- Chane Ki Dal Ke Upyog, Fayde

चने की दाल के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चने की दाल के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चना खाने के फायदे के बारे में तो सभी लोग जानते हैं, लेकिन क्या आप चने की दाल के फायदों के बारे में जानते हैं, जी हां चने की दाल का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चने की दाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चने की दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है, इसलिए चने की दाल का सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है, साथ ही चने की दाल में विटामिन बी1, विटामिन बी5, विटामिन के, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। आइए जानते हैं चने की दाल के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

चने की दाल के 6 उपयोग, 8 फायदे

चने की दाल के उपयोग

1- चने की दाल का हलवा बनाया जा सकता है।

2- चने की दाल की पकौड़ी बनाई जा सकती है।

3- चने की दाल की पूरियां बनाई जा सकती है।

4- चने की दाल की नमकीन बनाई जा सकती है।

5- चने की दाल की चटनी बनाई जा सकती है।

6- चने की दाल में लौकी डालकर दाल बनाई जा सकती है।

चने की दाल के फायदे

1- चने की दाल का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चने की दाल में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है, जिससे गठिया जैसी बीमारी का खतरा कम होता है।

2- शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया (Anemia) यानि खून की कमी की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप चने की दाल का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी दूर होती है। क्योंकि चने की दाल में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

3- चने की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप नियमित रूप से चने की दाल का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

4- चने की दाल का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि चने की दाल में फाइबर मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

5- चने की दाल का सेवन वजन (Weight) कम करने में भी काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि चने की दाल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा लगता है, जिससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है।

6- कमजोरी (Weakness) की शिकायत होने पर चने की दाल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चने की दाल में जिंक, कैल्श‍ियम, प्रोटीन, फोलेट जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने में मददगार साबित होते हैं।

7- चने की दाल का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चने की दाल का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

8- चने की दाल का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि चने की दाल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के साथ-साथ पाचन से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।