दालचीनी के 6 उपयोग, 7 फायदे

दालचीनी के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दालचीनी के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि एक औषधि की तरह भी किया जाता है। जी हां क्योंकि दालचीनी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। दालचीनी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से कई और गंभीर बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि दालचीनी में प्रोटीन, पोटैशियम, जिंक, थियामिन, राइबोफ्लेविन, लाइकोपीन, कैल्शियम और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इसमें आयरन, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं दालचीनी के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

youtube-cover

दालचीनी के 6 उपयोग, 7 फायदे-Uses And Benefits Of Cinnamon In Hindi

दालचीनी के उपयोग

1- दालचीनी का इस्तेमाल खाने में मसाले के तौर पर किया जाता है।

2- दालचीनी पाउडर का दूध में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

3- दालचीनी का शहद के साथ सेवन कर सकते हैं।

4- दालचीनी की चाय का सेवन किया जा सकता है।

5- दालचीनी के काढ़े का सेवन किया जा सकता है।

6- दालचीनी का गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।

दालचीनी के फायदे

1- दालचीनी में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जो कि डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

2- हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर दालचीनी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि दालचीनी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है।

3- अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको दालचीनी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद गुण वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

4- सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की समस्या एक आम समस्या होती है, ऐसे में अगर आप दालचीनी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण सर्दी-खांसी की शिकायत को दूर करने में मदद करते हैं।

5- दालचीनी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

6- दालचीनी में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम होता है।

7- शरीर में सूजन (Swelling) से जुड़ी समस्या होने पर दालचीनी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि दालचीनी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन की समस्या को कम करने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications