सीताफल के 4 उपयोग, 5 फायदे- Sitafal Ke Upyog, Fayde

सीताफल के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सीताफल के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि फलों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्हीं में से एक फल सीताफल (Custard Apple) भी है, जिसे शरीफा के नाम से भी जाना जाता है। सीताफल का सेवन सेहत को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। सीताफल का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि सीताफल में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और कॉपर जैसे अहम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं सीताफल के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

सीताफल के 4 उपयोग, 5 फायदे

सीताफल के उपयोग

1- फ्रूट चाट बनाने में सीताफल का उपयोग किया जा सकता है।

2- सीताफल का उपयोग आइसक्रीम बनाने के लिए किया जा सकता है।

3- सीताफल का उपयोग स्मूदी बनाने के लिए किया जा सकता है।

4- मिल्क शेक के जरिए भी सीताफल का सेवन किया जा सकता है।

सीताफल के फायदे

1- गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए सीताफल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सीताफल में आयरन और फोलेट पाया जाता है, जो गर्भावस्था के दौरान खून की कमी नहीं होने देता है। साथ ही इसका सेवन मां और शिशु दोनों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

2- हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए सीताफल का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि सीताफल में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

3- सीताफल का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि सीताफल में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

4- जिन लोगों को कब्ज (Constipation) की शिकायत है, उन्हें सीताफल का सेवन करना चाहिए। क्योंक सीताफल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

5- हृदय (Heart) शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए इसको स्वस्थ रखना जरूरी होता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सीताफल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सीताफल में विटामिन बी6 पाया जाता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कंट्रोल करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।