दलिया के 5 उपयोग, 6 फायदे- Daliya Ke Upyog, Fayde

दलिया के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दलिया के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दलिया (Daliya) का सेवन ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में करना पसंद करते हैं, क्योंकि दलिया पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए दलिया को एक पौष्टिक नाश्ता भी माना जाता है। दलिया का सेवन सुबह के नाश्ते में करने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। साथ ही दलिया का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि दलिया में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, थाइमिन, फोलेट, पोटेशियम, कार्बोहाइट्रेड, जिंक, मिनिरल्स, विटामिन्स, आयरन, प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं दलिया के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

दलिया के 5 उपयोग, 6 फायदे

दलिया के उपयोग

1- दलिया का सूप बनाकर पिया जा सकता है।

2- हेल्दी वेजिटेबल दलिया बनाकर भी खाया जा सकता है।

3- दलिया की खीर भी बनाई जा सकती है।

4- नमकीन दलिया बनाकर खाया जा सकता है।

5- दलिया का हलवा भी बनाया जा सकता है।

दलिया के फायदे

1- पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए दलिया का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि दलिया में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

2- दलिया का सेवन वजन (Weight) कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि दलिया में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप दलिया का सेवन करते हैं, तो इससे जल्दी भूख नहीं लगती है और पेट भरा-भरा लगता है।

3- दलिया का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दलिया लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स की श्रेणी में आता है, साथ ही इसमें फाइबर भी पाया जाता है, इसलिए अगर डायबिटीज के मरीज दलिया का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

4- हृदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दलिया का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि दलिया में फाइबर पाया जाता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार सबित होता है।

5- जिन लोगों को शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होती है, उनको दलिया का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि दलिया ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए अगर आप सुबह के नाश्ते में दलिया का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

6- दलिया का सेवन हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित होता है। क्योंकि दलिया में कैल्शियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava